10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर में घुसकर गाली-गलौज व मारपीट, मामला दर्ज

घर में घुसकर महिलाओं को गाली-गलौज करने एवं मारपीट करने के आरोप में नयाशहर थाने में नत्थुसर गेट के बाहर रहने वाले ताराचंद जावा ने मामला दर्ज कराया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 21 Apr 2018, 2:38 PM IST

Death of a woman by eating poison

Death of a woman by eating poison

बीकानेर. घर में घुसकर महिलाओं को गाली-गलौज करने एवं मारपीट करने के आरोप में नयाशहर थाने में नत्थुसर गेट के बाहर रहने वाले ताराचंद जावा ने मामला दर्ज कराया है। उसने रिपोर्ट में बताया कि १८ अप्रेल की शाम को कानाराम, प्रेमचंद उर्फ बबलू, श्रवण, लूणाराम, मुकेश, खुशाल, विशाल, लरिकु, भईया, दूगी, कमलेश उर्फ बबल व दो अन्य ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ गाली-गलौज की तथा उसके भाई के साथ मारपीट की।

वहीं एक अन्य मारपीट का मामला हीरालाल पडि़हार ने दर्ज कराया है। उसने रिपोर्ट में बताया कि गुरुवार शाम को साबिर, बंटी, कलर, साहिद कोहरी घर में आए। आरोपितों ने मारपीट करने की कोशिश की। आरोपितों ने घर के गेट पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। शोर-शराबा सुनकर आसपड़ोस के लोग आए, जिससे आरोपित वहां से भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दादी-पोती के साथ मारपीट, मामला दर्ज
बीकानेर . घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में सात जनों के खिलाफ सदर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला भुट्टों का बास निवासी मूमल बानो ने दर्ज कराया है। उसने बताया कि गुरुवार की रात को महबूब अली पुत्र अली खां, संजू पुत्र महबूब खां, मनीर पुत्र नजीर खां, अलताब, हस्मत, तनू पुत्र सिकंदर, बरकत पत्नी महबूब खां ने अनधिकृत रूप से घर में कुल्हाड़ी, हॉकी, लाठी व सरिये लेकर आए और मारपीट की। आरोपितों ने घर के गेट तोड़ दिए तथा पीडि़ता व उसकी पोती के साथ मारपीट की। बेईज्ज्जती करने की कोशिश की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लकड़ी से भरी पिकअप पकड़ी
लूणकरनसर. कालू थाना पुलिस ने अवैध रूप से कटाई कर शीशम लकडिय़ों से भरी एक पिकअप को पकड़कर आरोपी के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।कालू थाने के एएसआई गिरधारीलाल ने बताया कि तारानगर थाना क्षेत्र के ग्राम जिगसाना ताल निवासी जयसिंह जाट को गुरुवार शाम को गोपल्याण के चक २ एलकेडी के समीप पिकअप में शीशम की अवैध कटाई की लकडिय़ों से पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लकड़ी व पिकअप को जब्त किया गया।