लिवर के कई रोग होते हैं। अधिकतर बीमारियों के लक्षण भी अलग होते हैं। लेकिन इनके सामान्य और शुरुआती लक्षणों में भूख नहीं लगना, उल्टी होना, कमजोरी, जी मिचलाना और पीलिया जैसी समस्याएं दिखती हैं। समस्या बढऩे पर पेट में पानी भरना, खून की उल्टी होना, शरीर में सूजन और बेहोशी आना।साथ ही एसिडिटी, अपच और कब्ज की समस्या भी लिवर रोगों में देखने को मिलती है।