जयपुर

Rajasthan Weather: जयपुर समेत 5 जिलों में आज अंधड़, बारिश का ऑरेंज अलर्ट,19 शहरों में भी गर्मी से राहत

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है। पिछले दो-तीन दिन से बदलते मौसम से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन अभी गर्मी का रौद्र रूप आगामी 2 मई से शुरू होने जा रहे जेठ के महीने में देखने को मिल सकता है।

2 min read
Apr 29, 2026
कोटा: फुहारें छोड़कर गर्मी से राहत देती एंटी स्मॉग गन, पत्रिका फोटो

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है। पिछले दो-तीन दिन से बदलते मौसम से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन अभी गर्मी का रौद्र रूप आगामी 2 मई से शुरू होने जा रहे जेठ के महीने में देखने को मिल सकता है। हालांकि मौसम विभाग ने आगामी 4 दिन अंधड़-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इधर, 19 शहरों में बुधवार को अंधड़-बारिश और मेघगर्जन का अलर्ट है।

ये भी पढ़ें

Summer Vacations: बच्चों के लिए बड़ा अपडेट! राजस्थान में गर्मी की छुट्टियां सिर्फ 35 दिन रह गईं, जानें नया शेड्यूल

जयपुर समेत 5 जिलों में अंधड़- बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने बुधवार को जयपुर, अलवर, कोटपूतली, बहरोड,खैरथल- तिजारा और दौसा जिले में 40 से 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने व मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं सीकर, करौली, हनुमानगढ़ और चूरू जिलों में 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की गति से अंधड़ चलने और मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बौछारें गिरने की आशंका को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

मई में पारे में बढ़ोतरी की आशंका

अप्रेल के महीने में अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक चला गया, लेकिन अब मई में तापमान इससे अधिक जा सकता है। इधर, आंधी और बारिश से शहरों के अधिकतम तापमान में पांच डिग्री गिरावट आई। बीते एक दिन में जैसलमेर में पारा 46.4 से गिरकर 40.8 पर आ गया, वहीं लूणकरसर में भी पारा 4 डिग्री गिरकर 40 डिग्री पर पहुंच गया।
जयपुर में भी करीब तीन डिग्री पारे में गिरावट दर्ज की गई। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान में भी पांच से सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। आइएमडी के अनुसार, अगले छह दिन तक राजधानी दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश समेत 22 राज्यों में आंधी-बारिश का मौसम रहने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत समेत कई भागों के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी। हिमालय रेंज के राज्यों में बारिश व बर्फबारी हो सकती है।

आज इन शहरों में अलर्ट

अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली, बहरोड़, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर।

फुहारों से राहत

तेज गर्मी और उमस को देखते हुए बीकानेर में अग्निशमन वाहन से सड़कों पर पानी का छिड़काव किया गया। वहीं जयपुर, कोटा और अलवर में एंटी स्मॉग गन से पानी की फुहारें छोड़कर गर्मी से राहत देने की कोशिश की गई।

अगले 3-4 दिन अंधड़, बारिश का दौर

राजस्थान के दक्षिण पश्चिमी भागों में आगामी दिनों में हीटवेव का दौर जारी रहने की संभावना है। प्रदेश के अन्य इलाकों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने और हीटवेव से आंशिक राहत मिलने की संभावना है।

एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाओं के प्रभावी होने से आगामी 3-4 दिन मेघगर्जन के साथ आंधी (40-50 Kmph) और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
मई के पहले सप्ताह में भी राज्य में कहीं-कहीं हीटवेव चलने और कुछ भागों में बारिश और आंधी का दौर भी जारी रहने का पूर्वानुमान है।

ये भी पढ़ें

राजस्थान में बिजली खपत का नया ट्रेंड: अप्रेल में 13% गिरावट, 9275 लाख यूनिट डिमांड कम
Also Read
View All