जयपुर

IMD Alert: राजस्थान के इन जिलों में देर रात अगले 3 घंटे में आ सकती है भारी बारिश, रात 10 बजे अलर्ट जारी

Heavy Rain Alert: जैसलमेर और बारां में भारी बारिश का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, राजस्थान के 14 जिलों में यलो अलर्ट, अगले तीन घंटे संवेदनशील, तेज हवाएं, आकाशीय बिजली और बारिश का दौर जारी, रात 10 बजे नई चेतावनी जारी।

2 min read
Jun 27, 2025
जयपुर में बारिश। पत्रिका फोटो।

Rajasthan Weather Alert: जयपुर। राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और लगातार तेज बारिश के दौर जारी हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग, जयपुर केन्द्र ने गुरुवार रात 10 बजे एक नई चेतावनी जारी की है, जो अगले तीन घंटों तक प्रभावी रहेगी।

मौसम विभाग ने जैसलमेर और बारां जिलों के साथ-साथ इनसे सटे क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट (Be Prepared) घोषित किया है। अलर्ट के अनुसार, इन इलाकों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश के दो दौर के साथ भारी वर्षा हो सकती है। इसके साथ ही 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी प्रबल संभावना जताई गई है।

विभाग ने इन क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि वे खुले स्थानों में न रहें, सुरक्षित स्थानों में शरण लें और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से दूरी बनाए रखें।

इसी के साथ मौसम विभाग ने 14 जिलों के लिए यलो अलर्ट (Be Updated) जारी किया है। इनमें झालावाड़, जालोर, बूंदी, नागौर, कोटा, करौली, भरतपुर, धौलपुर, श्रीगंगानगर, बीकानेर, बाड़मेर, झुंझुनूं, अजमेर और जयपुर जिले शामिल हैं। इन क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

विभाग ने नागरिकों को सावधानी बरतने और मौसम से जुड़ी ताज़ा जानकारियों के लिए https://mausam.imd.gov.in/jaipur वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।

अब तक 7 बार लबालब हुआ है बांध

बीसलपुर बांध अब तक सात बार पूर्ण रूप से भर चुका है। पहली बार वर्ष 2004 में यह लबालब हुआ था, और पिछली बार 6 सितंबर 2024 को इसकी भराव क्षमता पूरी हुई थी। यदि इस बार भी वर्षा ऐसे ही बनी रही तो यह आठवीं बार होगा जब बांध पूरी तरह भर जाएगा।

इस रफ्तार से बढ रहा बीसलपुर बांध का गेज

तारीखजल स्तर (आरएल मीटर)
16 जून312.45
21 जून312.47
24 जून312.50
25 जून312.52
26 जून312.55
27 जून312.57

त्रिवेणी नदी से भी हो रही है आपूर्ति

भीलवाड़ा और टोंक जिलों में अच्छी बारिश के चलते त्रिवेणी नदी में जल प्रवाह जारी है। पहले जहां इसका गेज 2.40 मीटर तक था, अब घटकर दो मीटर रह गया है। बावजूद इसके नदी का जल बहाव अभी भी बीसलपुर को राहत दे रहा है।

Updated on:
27 Jun 2025 11:06 pm
Published on:
27 Jun 2025 10:25 pm
Also Read
View All

अगली खबर