जयपुर

चार बैठकों में बनी रूपरेखा… संघ की चली, सांगानेर में मुख्यमंत्री भजनलाल रहे सक्रिय

जयपुर नगर निगम के वार्डों के परिसीमन और पुनर्गठन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की चली। खासकर, हैरिटेज निगम के वार्डों में संघ के सुझावों को प्रमुखता दी गई। वहीं, सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में खुद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सक्रिय रहे।

less than 1 minute read
Apr 09, 2025

जयपुर नगर निगम के वार्डों के परिसीमन और पुनर्गठन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की चली। खासकर, हैरिटेज निगम के वार्डों में संघ के सुझावों को प्रमुखता दी गई। वहीं, सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में खुद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सक्रिय रहे। सूत्रों की मानें तो उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक तक की।

जानकारों की मानें तो एक टीम बनाई गई। इसमें मौजूदा सांसद, महापौर, जिलाध्यक्ष, विधायक, पूर्व विधायक, विधानसभा चुनाव लड़ चुके प्रत्याशियों को शामिल किया गया। सांगानेर को छोड़कर बाकी नौ विधानसभा क्षेत्रों पर चर्चा हुई। सभी से सुझाव लिए गए और उनका एकीकरण किया गया। चार बैठकें हुईं। इसमें 150 वार्ड का खाका खींचा गया।

मौजूदा हैरिटेज निगम के विधानसभा क्षेत्रों का विशेष ध्यान रखा गया। वार्डों का पुनर्गठन करते समय ध्यान रखा कि पार्टी को नुकसान न हो। संघ की ओर से महानगर और विभाग स्तर पर चर्चा हुई।

विधानसभा वार्डो की संख्या वार्ड नंबर

विद्याधर नगर 22 1 से 22

झोटवाड़ा 15 23 से 37

सांगानेर 21 38 से 58

बगरू 14 59 से 72

मालवीय नगर 15 73 से 87

सिविल लाइन्स 16 88 से 103

किशनपोल 12 104 से 115

आदर्श नगर 17 116 से 132

हवामहल 15 133 से 147

आमेर 3 148 से 150

वार्ड 19 सबसे बड़ा

-जनसंख्या की दृष्टि से विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र का वार्ड 19 सबसे बड़ा है। इस वार्ड में आबादी 37711 है। वहीं, आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र का वार्ड 132 सबसे छोटा है। इसमें 10371 जनसंख्या है।

भाजपा फिर दिखेगी सशक्त

वार्डों के पुनर्गठन के साथ ही भाजपा ने अपना महापौर बनाने का रास्ता भी साफ कर लिया है। भाजपा विधायक वाले क्षेत्रों में वार्ड ज्यादा हैं। ऐसे में कांग्रेस को बोर्ड बनाने के लिए मशक्कत करनी पड़ेगी।

Updated on:
09 Apr 2025 06:23 pm
Published on:
09 Apr 2025 05:14 pm
Also Read
View All

अगली खबर