जयपुर

Pension Scheme: 91 लाख से अधिक पेंशनर्स को मिलेगा सीधा लाभ, सामाजिक सुरक्षा पेंशन 1300 रुपए प्रतिमाह

वर्तमान में प्रदेश के 91 लाख से अधिक पेंशनर्स को इस योजना का लाभ मिल रहा है। यह निर्णय बुजुर्गों और कमजोर वर्गों के लिए बड़ी राहत साबित होगा।
less than 1 minute read
Feb 25, 2026
MP High Court's Major Verdict on Pension Payments
MP High Court's Major Verdict on Pension Payments

Social Security Pension: जयपुर. राज्य के बुजुर्गों, दिव्यांगों और जरूरतमंदों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने विधानसभा में घोषणा करते हुए बताया कि प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि को बढ़ाकर अब 1300 रुपए प्रतिमाह कर दिया गया है। सरकार ने पिछले दो वर्षों में चरणबद्ध तरीके से यह बढ़ोतरी की है, जिससे लाखों परिवारों को सीधा आर्थिक सहारा मिलेगा।

मंत्री ने जानकारी दी कि वर्ष 2024 में पेंशन 1000 से बढ़ाकर 1150 रुपए, वर्ष 2025 में 1250 रुपए और अब 2026 में 1300 रुपए प्रतिमाह कर दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पेंशनधारकों का कोई बकाया लंबित नहीं है और प्रत्येक माह समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है।

सरकार का कहना है कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। वर्तमान में प्रदेश के 91 लाख से अधिक पेंशनर्स को इस योजना का लाभ मिल रहा है। यह निर्णय बुजुर्गों और कमजोर वर्गों के लिए बड़ी राहत साबित होगा।

Updated on:
25 Feb 2026 10:26 pm
Published on:
25 Feb 2026 10:11 pm