जयपुर

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बताया कौन होगा देश का अगला पीएम, जानिए किसका लिया नाम

Khwaja Asif's Big Claim: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने हाल ही में एक बड़ा दावा किया है। क्या है ख्वाजा का यह दावा? आइए जानते हैं।
2 min read
• •
Updated: 22 Jul 2023, 1:50 PM IST
khwaja_asif_1.jpg
Khwaja M. Asif

पाकिस्तान में राजनीतिक उथल-पुथल अभी भी मची हुई है। इसमें देश के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की अहम भूमिका है। पीएम पद गंवाने के बाद से ही इमरान की गतिविधियों की वजह से पाकिस्तान में राजनीतिक बवाल खत्म नहीं हुआ है। देश के वर्तमान पीएम शहबाज़ शरीफ और इमरान में ठनी हुई है। पर पाकिस्तान की सियासत में इस साल फिर से बदलाव होना तय है। इसकी वजह है पाकिस्तान की वर्तमान सरकार के कार्यकाल का पूरा होना। 2018 में पाकिस्तान की सरकार बनी थी और उसे इसी साल अगले महीने 5 साल पूरे हो जाएंगे। ऐसे में पाकिस्तान में नए पीएम के लिए चुनाव इसी साल होंगे। देश के रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने हाल ही में देश के अगले पीएम के बारे में एक बड़ा दावा किया है।


नवाज शरीफ होंगे पाकिस्तान के अगले पीएम

ख्वाजा ने पाकिस्तान के अगले पीएम के बारे में बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उनकी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के शीर्ष नेता और देश के पूर्व पीएम नवाज शरीफ एक बार फिर से पाकिस्तान के पीएम बनेगे। नवाज इससे पहले सबसे लंबे समय तक पाकिस्तान के पीएम रह चुके हैं। नवाज 9 साल और 3 अलग-अलग कार्यकाल के दौरान पाकिस्तान के पीएम रह चुके हैं और ख्वाजा के अनुसार नवाज पाकिस्तान के अगले पीएम भी बनेंगे।


यह भी पढ़ें- एआई के खतरों से निपटने के लिए भारत और अमरीका ने मिलाया हाथ, पीएम नरेंद्र मोदी ने भी अमरीका विज़िट के दौरान किया था ज़िक्र

कुछ समय पहले ही हटा था बैन


नवाज इस समय लंदन में हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से नवाज के पाकिस्तान वापस आने की अटकलें चल रही हैं। 2017 में नवाज का पाकिस्तान के पीएम के तौर पर आखिरी कार्यकाल खत्म हो गया था। उसके कुछ समय बाद ही पाकिस्तान के कोर्ट ने नवाज के फिर से पाकिस्तान का पीएम बनने के लिए चुनाव लड़ने पर आजीवन बैन लगा दिया था। पर कुछ समय पहले ही यह बैन हटा है और अब नवाज फिर से पीएम पद के लिए चुनाव लड़ सकेंगे।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने दी इमरान खान को गिरफ्तारी की धमकी, जानिए वजह

Published on: