जयपुर

आर्थिंक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान ने मुश्किल हालात में भी एक साल में बनाए भारत से ज़्यादा परमाणु हथियार, पर कैसे?

Pakistan Developed More Nuclear Weapons Than India In A Year: हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार 2022 में किस देश ने कितने नए परमाणु हथियार बनाए हैं, इसकी लिस्ट सामने आ गई है। और इस लिस्ट में एक नाम चौंकाता है। वो है पाकिस्तान। हर किसी के मन में सवाल है कि आर्थिक तंगी के बावजूद आखिर पाकिस्तान ने ऐसा कैसे किया?

2 min read
Jun 13, 2023
Pakistan's Nuclear Weapons

पाकिस्तान (Pakistan) में सिर्फ राजनीतिक उथल-पुथल ही नहीं, आर्थिक उथल-पुथल भी चल रही है। पाकिस्तान इस समय कर्ज़ में बुरी तरह डूबा हुआ है। पाकिस्तान पर कर्ज़ इतना ज़्यादा बढ़ गया है कि देश की अर्थव्यवस्था की कमर टूट गई है। देश में आर्थिक स्थिति पूरी तरह से चरमरा गई है। पाकिस्तान में महंगाई दर बहुत बढ़ गई है जिससे वहाँ के लोग भी बहुत परेशान हैं। कर्ज़ चुकाने की पाकिस्तान की तरफ से हर कोशिश की जा रही है, पर कोई भी कोशिश काम नहीं कर रही। इससे पाकिस्तान पर डिफॉल्टर होने का खतरा भी मंडरा रहा है। पर मुश्किल हालात के बावजूद पाकिस्तान ने कुछ ऐसा किया है जिसकी वजह से हर कोई हैरान है।


2022 में पाकिस्तान ने बनाए 5 नए परमाणु हथियार

हाल ही में दुनिया भर के देशों के परमाणु हथियारों पर नजर रखने वाली संस्था द स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की एक रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट में पिछले साल सभी देशों के बनाए नए परमाणु हथियारों के नंबर की लिस्ट शेयर की गई है। लिस्ट के अनुसार पिछले साल चीन (China) ने सबसे ज़्यादा 60 नए परमाणु हथियार बनाए। पर यह जानकार हैरानी नहीं होती। हैरानी तो इस लिस्ट में पाकिस्तान का नाम देखकर होती है। लिस्ट के अनुसार पाकिस्तान ने 2022 में 5 नए परमाणु हथियार बनाए।


यह भी पढ़ें- रूस के खिलाफ यूक्रेन को मिली बड़ी कामयाबी, दुश्मन सेना को तीन गांवों से बाहर खदेड़ा

भारत से भी ज़्यादा नए परमाणु हथियार


2022 में नए परमाणु हथियार बनाने वाले देशों में भारत (India) का नाम भी शामिल है। भारत ने पिछले साल 4 नए परमाणु हथियार बनाए। पाकिस्तान ने भारत से ज़्यादा नए परमाणु हथियार बनाए। ओवरऑल परमाणु हथियारों पर गौर करें, तो इस मामले में भी पाकिस्तान आगे है। पाकिस्तान के पास अब कुल 170 परमाणु हथियार हो गए हैं। वहीं भारत के पास इस समय कुल 164 परमाणु हथियार ही हैं।

आखिर कैसे?

पाकिस्तान के पिछले साल 5 नए परमाणु हथियार बनाने की बात जानकार मन मे एक सवाल आता है। आखिर कैसे?

यह जगजाहिर है कि पाकिस्तान में आर्थिक स्थिति बेहद ही कमजोर है। पिछले एक साल में देश की अर्थव्यवस्था की कमर टूट गई है। महंगाई इतनी बढ़ गई है कि देश की जनता परेशान हो रही है। लोगों को बढ़ती महंगाई की वजह से काफी तकलीफ हो रही है। पाकिस्तान पर कर्ज़ इतना बढ़ गया है कि डिफॉल्टर होने का खतरा पैदा हो गया है। पाकिस्तान को IMF से नया कर्ज़ भी नहीं मिल रहा है। इतने मुश्किल हालात के बावजूद भी पाकिस्तान ने पिछले साल 5 नए परमाणु हथियार बना लिए, जो सभी को हैरान करता है।

सोचने वाली बात यह है कि इसके लिए पैसा कहाँ से आया? क्या पाकिस्तानी आर्मी और खुफिया एजेंसी ISI के पास इतना पैसा है कि उन्होंने 5 नए परमाणु हथियार बना लिए? और अगर उनके पास इतना पैसा है तो उसका इस्तेमाल पाकिस्तान को आर्थिक संकट से निकालने के लिए क्यों नहीं किया जा रहा है? सवाल तो कई हैं, पर उनके जवाब नहीं।

यह भी पढ़ें- नॉर्थ कोरिया में बढ़ रहे हैं सुसाइड के मामले, हालात में सुधार के लिए किम जोंग उन ने जारी किया सीक्रेट ऑर्डर

Published on:
13 Jun 2023 10:00 pm
Also Read
View All