जयपुर

उदयपुर में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा रचाएंगे शादी, डेट फिक्स

Parineeti Chopra and Raghav Chadha Marriage : आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा और मशहूर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की शादी सितम्बर महीने में होने वाली है। यह शादी राजस्थान के उदयपुर शहर के लीला पैलेस होटल में होगी। बाकी जानकारी पढ़ें ...

less than 1 minute read
Raghav Chadha - Parineeti Chopra

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की शादी का समय नजदीक आ गया है। उदयपुर के आलीशान लीला पैलेस होटल में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा परिणय सूत्र में बंधेंगे। शादी 23-24 सितम्बर को होगी। बताया जा रहा है कि शादी हिंदू रीति रिवाज के तहत होगी। इस शादी में बालीवुड-हालीवुड के साथ देश की कई बड़ी राजनीतिक हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। मेहमानों के इस्तकबाल के लिए उदय विलास होटल को बुक किया गया है।

23 सितंबर को होगा मेहंदी, हल्दी और महिला संगीत

बताया जा रहा है कि लीला पैलेस और उदय विलास होटल की बुकिंग हो गई है। झीलों के इस शहर में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की थीम को लेकर तैयारियां की जा रहीं हैं। सूत्रों के अनुसार, 23 सितंबर को मेहंदी, हल्दी और महिला संगीत का कार्यक्रम होगा। 24 सितम्बर को परिणीति और राघव का विवाह सम्पन्न होगा। बताया जा रहा है कि रिसेप्शन का कार्यक्रम गुरुग्राम में होगा।

यह भी पढ़ें - कृष्ण जन्माष्टमी : भक्तों की उलझन दूर, घरों में बुधवार और मंदिरों में 7 को जन्मेंगे कान्हा

प्रियंका चोपड़ा शादी में आएंगी

इस शादी में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की बहन प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस भी शामिल होंगे। दिल्ली सीएम अरविन्द केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान के भी शादी में शामिल होने की सम्भावना जताई जा रही है।

13 मई को दिल्ली में हुई थी सगाई

दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित कपूरतला हाउस 13 मई को परिणीति तथा राघव की रिंग सेरेमनी हुई थी।

यह भी पढ़ें - आईआईटी जोधपुर ने बना डाली कमाल की कोड डिवाइस, इसका काम जानेंगे तो कहेंगे - वाह

Updated on:
06 Sept 2023 09:54 am
Published on:
06 Sept 2023 09:39 am
Also Read
View All