आईआईटी जोधपुर ने अपने नए शोध के जरिए एक डिवाइस बनाई है। यह डिवाइस फंगस और वायरस को निष्क्रिय कर देगी। इसका नाम रखा है कोड डिवाइस यानि की कोल्ड-प्लाज्मा डिटर्जेंट इन एनवायरनमेंट (कोड) डिवाइस। इस डिवाइस घर-आफिस के अंदर की वायु गुणवत्ता बेहतर करेगी। शोध में इस डिवाइस की व्यापक रूप से जांच की गई है, जिसमें यह सामने आया है कि यह डिवाइस 99.99 प्रतिशत से अधिक हानिकारक विषाणुओं को निष्क्रिय करती है व उच्च गुणवत्ता वाली इंडोर वायु प्रदान करती है। यह तकनीक विद्युत खपत काफी कम करती है। कमरे या हॉल की हवा में मौजूद बैक्टीरिया, फंगस और वायरस को निष्क्रिय करता है। धूल और पराग कणों को आसानी से पकड़ता है और दुर्गंध को दूर करता है।
यह नई तकनीक कार्यालयों, घरों, सार्वजनिक स्थानों (जैसे कि स्वास्थ्य सुविधाएं, स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, बड़े शॉपिंग मॉल, वाणिज्यिक इमारतें, टैक्सियां, ट्रेनें, सिनेमा हॉल, सम्मेलन हॉल, विवाह हॉल आदि) के लिए काफी उपयोगी व लाभप्रद है।