
70th Foundation Day Of Rajasthan Patrika: राजस्थान पत्रिका के 70वें स्थापना दिवस पर पत्रिका गेट एक बार फिर अनूठे आयोजन का गवाह बनेगा। बुधवार को होने जा रही गुलाल आतिशबाजी के लिए मंगलवार से राजस्थान पत्रिका के वितरण केंद्रों पर नि:शुल्क एंट्री पास मिलना शुरू हो जाएंगे। इस आयोजन का शहरवासी इंतजार कर रहे हैं। होली की पूर्व संध्या पर हो रहे इस कार्यक्रम में जयपुर के अलावा अन्य शहरों से भी लोग आएंगे।
प्रात: 8 से 10:30 बजे तक
शाम : 4 से 6 बजे तक
जगतपुरा रोड की तरफ जाने वाले मार्ग के नजदीक जवाहर सर्कल सर्विस रोड कट से प्रवेश कर पत्रिका गेट के पास पार्किंग में वाहन पार्क हो सकेंगे जवाहर सर्कल में पीछे की तरफ गेट नंबर दो स्थित पार्किंग स्थल पर वाहन पार्क कर सकेंगे। पार्किंग स्थल भरने पर वाहन जवाहर सर्कल पार्क के बाहर सर्विस रोड पर एक तरफ पार्क होंगे। बी टू बाइपास से आने वाले वाहन पत्रिका गेट के पास वाली पार्किंग में खड़े हो सकेंगे। साथ ही जेएलएन मार्ग से आने वाले वाहन सर्विस रोड पर पार्क हो सकेंगे।
जसराज बैंड: लीड सिंगर जसमीत सिंह और आयुष ब्रह्मभट्ट हैं।
सिंगर सुमित राणा, तुषार सिंह, लवली सिंह, दीपक, गणपत रावल, नितिन राणा और जयसिंह चौहान भी प्रस्तुति में शामिल होंगे।
जिम्मीज बैंड: जिम्मी थॉमस, उदभव लवानिया, भवानी जावड़ा और जेरोम थॉमस मंच पर प्रस्तुति देंगे।
ऊर्जा द बैंड: बैंड से जुड़े लोग बॉलीवुड, सूफी और इंडी पॉप शैली में प्रस्तुति देकर शहरवासियों को होली के रंग में रंगेंगे।