जयपुर

Patrika Foundation Day: राजस्थान की जनता के लिए पत्रिका के ‘गिफ्ट’, जयपुर के स्मृति वन और पत्रिका गेट समेत कोटा का ये शानदार पार्क शामिल

राजस्थान पत्रिका ने पत्रकारिता के साथ-साथ समाज और पर्यावरण के क्षेत्र में भी कई महत्वपूर्ण पहल की हैं।

3 min read
Mar 07, 2026
फोटो: AI जनरेटेड

Patrika Foundation Day: राजस्थान पत्रिका ने पत्रकारिता के साथ-साथ समाज और पर्यावरण के क्षेत्र में भी कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। जयपुर का 108 एकड़ में फैला कुलिश स्मृति वन, भव्य पत्रिका गेट और कोटा का आधुनिक ऑक्सीजोन पार्क इसकी मिसाल हैं।

1.कुलिश स्मृति वन: जयपुर में दिसम्बर, 2007 को कुलिश स्मृति वन जनता को समर्पित किया गया था। राजस्थान पत्रिका के प्रयासों से शहर के बीचों बीच एक ऑक्सीजोन विकसित किया गया। आज यहां पर सुबह-शाम हजारों लोग सैर करने के लिए आते हैं। 19 मार्च, 2006 को तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुधंरा राजे ने स्मृति वन को कुलिश जी के नाम समर्पित करने की घोषणा की थी।

ये भी पढ़ें

Patrika Foundation Day: सच कहने का साहस…न किसी के दबाव में और न प्रभाव में, 7 दशक और सात प्रतीक
स्मृति वन की फोटो: पत्रिका

108 एकड़ भूमि में फैला स्मृति वन में हरियाली बढ़ाने का काम पत्रिका के प्रयासों से शुरू हुआ। हजारों पेड़ यहां पर लगे हुए हैं। मानसून के दिनों में राजस्थान पत्रिका और सामाजिक संगठनों की ओर से पौधरोपण भी किया जाता है। अभी इस वन क्षेत्र में 100 से अधिक प्रजाति की फूलदार झाडियां, 300 प्रजातियों के पेड़ और 30 से अधिक प्रजातियों की बेल लगी हुई हैं।

2. पत्रिका गेट: जयपुर में पत्रिका गेट पूरे राजस्थान को अपने आप में समेटे हुए है। इसको नायाब हीरे की तरह शहर में जड़ा गया। शहर की समृद्ध विरासत में इस गेट की रचना एक नया अध्याय जोड़ती है। पत्रिका गेट में नौ पवेलियन हैं। हर पवेलिययन की चौड़ाई नौ फीट है। इसकी ऊंचाई 81 फीट है और 108 फीट चौड़ा है।

पत्रिका गेट की फोटो: पत्रिका

खास बात यह है कि लोक मान्यता को ध्यान में रखते हुए पत्रिका गेट के जीव में भी नौ का अंक समाहित है। गेट के नौ पवेलियन को गोडवाड़, अजयमेरू, मारवाड़ शेखावाटी, ढूंढाड, ब्रज, मेवाड़, वागड और हाड़ौती नाम दिए गए हैं। इन क्षेत्रों की संस्कृति रची बसी है। पत्रिका गेट का लोकार्पण 8 सितम्बर, 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली किया था।

3. कोटा का ऑक्सीजोन: कोटा शहर में आईएल फैक्टरी बंद होने के यहां आवासीय कॉलोनियां और व्यावसायिक स्थल के लिए भूखंड देने की योजना तैयार की गई। ऐसे में राजस्थान पत्रिका वहां लगे वृक्षों, पर्यावरण और मोरों को बचाने के लिए लोगों की आवाज बना।

कोटा का ऑक्सीजोन की फोटो: पत्रिका

पत्रिका में लगातार अभियान के बाद राज्य सरकार यहां सिटी पार्क (ऑक्सीजोन) बनाने को मजबूर हुई। वर्ष 2019 में इसके निर्माण की योजना तैयार की गई। फरवरी 2020 में इसका निर्माण शुरू हुआ। नए कोटा में करीब 71 एकड में 120 करोड़ रुपए की लागत से 800 दिन में ऑक्सीजोन तैयार किया। 13 सितम्बर 2023 को तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और तत्कालीन यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने इसका उद्घाटन किया। इस पर क्षेत्र के लोगों ने पत्रिका का आभार जताया।

ये भी पढ़ें

Patrika Foundation Day : वर्ष 2030 का जयपुर कैसा हो? दिल में हो विरासत, दिमाग में स्मार्ट सिटी जैसा हो
Updated on:
07 Mar 2026 11:07 am
Published on:
07 Mar 2026 09:09 am
Also Read
View All