जयपुर

Patrika Blockbuster Sale: दिवाली की शॉपिंग के साथ बंपर इनाम जीतने का मौका

बाजारों में हर तरफ दीपोत्सव की रौनक है। त्योहार पर खरीदारी के लिए ग्राहक ज्वैलरी, कपड़ों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स और होम डेकोर तक के विकल्प तलाश रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 4 Nov 2026, 10:28 AM IST
Patrika Blockbuster Sale
पत्रिका की ब्लॉकबस्टर सेल।

जयपुर। बाजारों में हर तरफ दीपोत्सव की रौनक है। त्योहार पर खरीदारी के लिए ग्राहक ज्वैलरी, कपड़ों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स और होम डेकोर तक के विकल्प तलाश रहे हैं। सोने-चांदी की कीमतों में नरमी ने आभूषणों की खरीदारी को गति दी है, वहीं फेस्टिव और आगामी वेडिंग सीजन के नए कलेक्शन भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। इसी खरीदारी के उत्साह में एक और मौका जोड़ रही है राजस्थान पत्रिका की पत्रिका ब्लॉकबस्टर सेल, जिसमें पसंदीदा स्टोर्स से खरीदारी के साथ बंपर इनाम जीतने का अवसर भी मिल रहा है। यह सेल 15 नवंबर तक चलेगी।

दीपावली के बाद शुरू होने वाले शादी-ब्याह के सीजन को देखते हुए बाजारों में तैयारियां तेज हो गई हैं। ज्वैलरी स्टोर्स पर गोल्ड और डायमंड के नए डिजाइन पेश किए जा रहे हैं, तो फैशन और हैंडलूम स्टोर्स पर भी नए कलेक्शन ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। कारोबारियों का कहना है कि पत्रिका ब्लॉकबस्टर सेल के जरिए ग्राहकों को खरीदारी के लिए नए विकल्प तलाशने में भी मदद मिल रही है। पार्टनर स्टोर्स की डील्स और ऑफर्स की जानकारी के लिए 8826103810 पर संपर्क किया जा सकता है।

खरीदारी के साथ लकी ड्रॉ में शामिल होने का मौका

ड्रॉ के विजेताओं को सोना, स्मार्टफोन, एलईडी टीवी, चांदी सहित कई आकर्षक उपहार जीतने का अवसर मिलेगा। सेल में ज्वैलरी, फैशन, इलेक्ट्रॉनिक्स और होम डेकोर सहित कई श्रेणियों के पार्टनर स्टोर्स पर आकर्षक ऑफर्स उपलब्ध हैं। खास बात यह है कि इन स्टोर्स से खरीदारी करने वाले ग्राहक बंपर लकी ड्रॉ में भी शामिल हो सकते हैं। इसके लिए खरीदारी का बिल अपने नाम के साथ व्हाट्सऐप नंबर 8955003875 पर भेजना होगा।

इनका कहना है

बाजार में खरीदारी के लिए लोग पहुंच रहे हैं और नए कलेक्शन को पसंद कर रहे हैं। इस बार कई तरह की नई वैरायटी उपलब्ध हैं। दीपावली के बाद शादी-ब्याह का सीजन भी शुरू होने वाला है, ऐसे में ग्राहकों के लिए फेस्टिव के साथ वेडिंग कलेक्शन के भी अच्छे विकल्प मौजूद हैं।
-अमित शुक्ला, अवनी गोल्ड एंड डायमंड, जगतपुरा

त्योहारी सीजन में ग्राहक हल्की और आकर्षक ज्वैलरी पसंद कर रहे हैं। ईयररिंग्स, टॉप्स, चेन और पेंडेंट के साथ डायमंड, पोल्की और टेंपल ज्वैलरी की मांग भी है। वहीं, वेडिंग सीजन को देखते हुए आभूषणों की खरीदारी के लिए लोग विकल्प तलाश रहे हैं।
-देवकरण सोनी, जादव ज्वैल्स, मालवीय नगर

पत्रिका ब्लॉकबस्टर सेल अच्छी पहल है। दीपावली के दौरान ग्राहकों को खरीदारी के साथ आकर्षक ऑफर्स और इनाम जीतने का अवसर मिल रहा है। त्योहार के समय लोग अपनी जरूरत और पसंद के अनुसार बाजार से खरीदारी करते हैं। ऐसी सेल से ग्राहकों को अलग-अलग स्टोर्स पर उपलब्ध ऑफर्स की जानकारी मिलती है और खरीदारी का उत्साह भी बढ़ता है।
-सूरज प्रजापत, भैरूंलाल राम प्रकाश ज्वैलर्स, झोटवाड़ा

Updated on:
4 Nov 2026, 10:28 AM IST
Published on: