जयपुर

Patrika Book Fair: फिजिकल बुक और ई-बुक लवर्स के बीच रोचक मुकाबला, किताबों के नामों की सुलझाई पहेलियां

Patrika Book Fair 2025: बुक लवर्स के इस रोमांचक मुकाबले में न सिर्फ मनोरंजन था, बल्कि यह भी साबित हुआ की किताबों के लिए जुनून किसी भी रूप में कम नहीं होता।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Feb 2025, 10:37 AM IST
rj sufi

जयपुर। जवाहर कला केन्द्र में चल रहे पत्रिका बुक फेयर के चौथे दिन मंगलवार शाम को बुक श्राड्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें फिजिकल बुक और ई- बुक लवर्स के बीच रोचक अंदाज़ में मुकाबला हुआ। दोनों टीमों के चार-चार सदस्य एक-दूसरे के आमने-सामने रहे।

यहां किताबों के नाम शब्दों के बजाय इशारों से पहचानने थे। कार्यक्रम के होस्ट आरजे सूफी ने टीम के एक सदस्य को किताब का नाम बताया और उसे 90 सेकंड का समय दिया गया। जिनके चैलेंजिंग सवालों और रोचक अंदाज़ ने माहौल को और दिलचस्प बना दिया।

प्रतिभागियों ने अपनी क्रिएटिविटी दिखाते हुए इशारों से जवाब निकाले। बुक लवर्स के इस रोमांचक मुकाबले में न सिर्फ मनोरंजन था, बल्कि यह भी साबित हुआ की किताबों के लिए जुनून किसी भी रूप में कम नहीं होता, चाहे वो फिजिकल बुक हो या ई-बुक ऑडियंस ने भी आरजे सूफी को बुक्स के नाम बताने के लिए अपनी-अपनी राय दी। आखिर में विजेता रही फिजिकल बुक टीम को गिफ्ट देकर समानित किया गया।

Updated on:
19 Feb 2025, 10:37 AM IST
Published on: