Patrika Book Fair : पत्रिका बुक फेयर जयपुर के जवाहर कला केंद्र, शिल्पग्राम में 'हॉर्ट अटैक इन यूथ, कॉज एंड प्रिवेंशन' पर चर्चा हुई। एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.दीपक माहेश्वरी ने कही बड़ी बात।
Patrika Book Fair : पत्रिका बुक फेयर जयपुर में एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.दीपक माहेश्वरी ने कहा कि धूम्रपान, डायबिटीज, मोटापा, चिंता, ब्लड प्रेशर, जीवन शैली ही नहीं, बल्कि वायु प्रदूषण, नकारात्मक सोच व शारीरिक गतिविधियां भी हॉर्ट अटैक के कारण है। शनिवार को 'हॉर्ट अटैक इन यूथ, कॉज एंड प्रिवेंशन' सत्र में हुई चर्चा के दौरान यह बड़ी बात कही।
हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. जी.एल. शर्मा ने कहा कि हॉर्ट अटैक के मामले युवाओं में ही नहीं, हर उम्र के लोगों में बढ़ रहे हैं। खाद्य तेल अच्छा काम में ले। सरसों का कच्ची घाणी का तेल सबसे अच्छा है। हर तीन माह में खाद्य तेल को बदलना चाहिए।
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ.हरीश भुखानी ने कहा कि गलत जीवनशैली, दिनचर्या, खानपान से हॉर्ट अटैक का खतरा रहता है।
विषय : हॉर्ट अटैक इन यूथ, कॉज एंड प्रिवेंशन
विशेषज्ञ : डॉ.दीपक माहेश्वरी, प्राचार्य, एसएमएस मेडिकल कॉलेज, डॉ.जी.एल.शर्मा, हृदय रोग विशेषज्ञ, डॉ.हरीश भुखानी, डिप्टी मेडिकल सुप्रिडेंटेंट, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान ।