जयपुर

Patrika Book Fair : इकोनॉमी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है एंटरप्रेन्योरशिप

Patrika Book Fair : पत्रिका बुक फेयर जयपुर में स्टार्टअप, स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप विषय पर चर्चा हुई। इस चर्चा में यह बात निकल कर आई कि एंटरप्रेन्योरशिप किसी भी इकोनॉमी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

2 min read

Patrika Book Fair : देश के युवाओं में बेरोजगारी कम करने और उनमें रोजगार क्षमता बढ़ाने के लिए उच्च शिक्षण संस्थानों को अपने यहां ज्यादा से ज्यादा इनोवेशन, रिसर्च और विकास पर जोर देने की जरूरत है। एंटरप्रेन्योरशिप किसी भी इकोनॉमी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मैनेजमेंट एजुकेशन में बदलाव लाने की जरूरत

वे जरूरतों का अनुमान लगाने और बाजार में अच्छे नए विचारों को लाने के लिए आवश्यक कौशल और पहल का उपयोग करते है, जबकि स्किल्स स्टार्टअप के लिए बेहद जरूरी है। युवाओं के बीच एंटरप्रेन्योरशिप का क्रेज होने के बावजूद उन्हें इस बात की ज्यादा जानकारी नहीं होती है कि अपने आइडिया अथवा विचारों के साथ किस तरह से मार्केट में उतरना है। पत्रिका बुक फेयर जयपुर में यह चर्चा आर.ए.पोद्दार मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के निदेशक अनुराग शर्मा ने स्टार्टअप, स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप विषय पर की। उन्होंने कहा कि हमेशा अपना आइडिया को बेहतर रखें। अपने एकेडमिक प्रोजेक्ट के माध्यम से खुद भी उद्यमिता और प्रबंधन दक्षता हासिल करने पर ध्यान देना चाहिए। आज के स्टार्टअप और यूनिकार्न युग में निश्चित रूप से मैनेजमेंट एजुकेशन में भी बदलाव लाने की जरूरत है।

युवाओं के पास हों इनोवेटिव आइडियाज

कंपनी सेकेट्री प्रोफेसर बीएल गुप्ता, राजेश कुमार पंवार ने कहा कि स्टार्टअप शुरू करने की इच्छा रखने वाले युवा के पास कोई इनोवेटिव आइडिया होना चाहिए। साथ ही, इस बारे में स्पष्ट प्लान और रणनीति होनी चाहिए कि उस आइडिया को कैसे प्रतिस्पर्धी बिजनेस का रूप दिया जा सकता है। इस मौके पर युवाओं ने एक एक्टिविटी का मंचन भी किया।

विषय : स्टार्टअप, स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप।
विशेषज्ञ: अनुराग शर्मा, निदेशक आर.ए.पोद्दार मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट।

Published on:
23 Feb 2025 09:19 am
Also Read
View All

अगली खबर