जयपुर

राजस्थान पत्रिका का ‘बिटिया @वर्क’ 20 मार्च को, बेटियां बनाएं अपना विजन डॉक्यूमेंट

20 मार्च को 'बिटिया @वर्क', डॉक्यूमेंट पत्रिका के साथ साझा कर सकेंगी।
less than 1 minute read
Mar 17, 2026
Patrika Bitiya @Work Initiative
Patrika Bitiya @Work (Patrika Creative Image)

Patrika Group's 'Bitiya @Work' Campaign: पत्रिका समूह के 'बिटिया @वर्क' अभियान की थीम 'भविष्यवादी नवाचार और कार्यस्थल पर भविष्य का नेतृत्व' के तहत 20 मार्च को बेटियां अपने अभिभावकों के कार्यस्थल पर जाकर वहां की कार्यप्रणाली करीब से समझेंगी। इस अनुभव को और अधिक उपयोगी बनाने के लिए जरूरी है कि बेटियां पहले से तैयारियां कर लें।

Photo: AI

उदाहरण के लिए, माता/पिता से जानें कि किस तरह जिम्मेदारियों का होता है निर्वहन और किन चुनौतियों से होता है सामना। इसके अलावा उस विभाग, संस्थान, पेशे या कार्य के बारे में अधिक जानकारी जुटाकर बेटियां अपनी प्रजेंटेशन या विजन डॉक्यूमेंट भी बना सकती हैं। बेटियां अपने इनोवेटिव आइडिया गूगल फॉर्म से पत्रिका को भेज सकेंगी।

Updated on:
17 Mar 2026 08:20 am
Published on:
17 Mar 2026 08:16 am