जयपुर

राजस्थान में यहां फिर मूर्ति खंडित कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश,भारी पुलिस बल तैनात

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
• •
Updated: 30 Jun 2018, 9:45 AM IST
rajasthan police

जयपुर

राजस्थान में नहीं थम रहा मूर्ति तोड़ने का सिलसिला। एक बार फिर अज्ञात लोगों ने अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने का किया प्रयास। राजधानी जयपुर के मालवीय नगर में सत्कार शॉपिंग सेंटर के पास अवैध रुप से बसी अंबेडकर बस्ती को पिछले दिनों जेडीए ने शिफ्ट किया। बस्ती शिफ्ट करने के बाद भी यहां विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बस्ती शिफ्ट करने के बाद वर्तमान में अब सिर्फ बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति ही यहां बची है लेकिन उसकी सुरक्षा में भी अब पुलिस जाब्ता लगा हुआ है और साथ ही जेडीए ने भी सुरक्षा के लिए तीन गार्ड लगा रखे हैं।

भारी पुलिस बल हुए तैनात
दरअसल बस्ती को हटाने के बाद माहौल बिगाड़ने वाले कुछ शरारती तत्व यहां सक्रिय हो गए थे। पुलिस का कहना है कि दो दिन पहले ही कुछ समाज कंटकों ने यहां पर लगी अंबेडकर प्रतिमा को भी तोड़ डाला था। कुछ लोगों ने इसके विरोध में धरना देने की कोशिश भी की। लेकिन अनुमति नहीं होने के चलते पुसिल ने धरना नहीं देने दिया। इस बीच जेडीए ने वहां पर अंबेडकर की नई मूर्ति भी लगा दी। अब इस मूर्ति की सुरक्षा के लिए शुक्रवार दोपहर से भारी पुलिस बंदोबस्त वहां किया गया है। फिलहाल इस मामले में अरविंद कुमार ने मामला दर्ज कराया है


गौरतलब है कि जयपुर के इस कस्बे अम्बेडकर चौक पर 2 वर्ष पूर्व लगाई गई भीमराव अंबेडकर की 5 फीट उंची मूर्ति को करीब 2 महीने पहले कुछ अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया। इससे अचरोल में तनाव की स्थिति बन गई। ऐसे में प्रशासन ने मामले का गंभीरता से लेते हुए आनन फानन में खंडित हुई अम्बेडकर मूर्ति को हटाकर उसकी जगह नई मूर्ति विधवत रूप से स्थापित की।

Published on: