2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छेड़छाड़ से डरी सहमी युवती ने पुलिस से मिलने से किया मना, बयान देने से भी डरी

पुलिस लौटी बैरंग

2 min read
Google source verification
jaipur

छेड़छाड़ से बदहवास युवती ने पुलिस से मिलने से किया मना, गवाही देने से भी डरी

मुकेश शर्मा / जयपुर. आईटीसी राजपूताना होटल में मैक्सिको की युवती से छेड़छाड़ के मामले में दिल्ली गई विधायकपुरी थाना पुलिस बैरंग लौट आई है। पुलिस मैक्सिको की पीडि़त युवती के साथ होटल के कमरे में ठहरी मैक्सिको की ही उसकी सहेली के गवाही के लिए बयान लेने दिल्ली गई थी। लेकिन घटना के बाद से डरी सहमी युवती मैक्सिको दूतावास की मदद से बिना बयान दिए दिल्ली चली गई थी।

इसे भारत में अभी दस दिन और ठहरना हैं। लेकिन युवती इतनी डरी हुई है कि वह पुलिस से मिलना पर मुनासिब नहीं समझा। गुरुवार को दिल्ली पहुंची टीम ने शुक्रवार को भी मैक्सिको दूतावास के जरिए युवती के गवाही के लिए बयान लेने का काफी प्रयास किया। सूत्रों के मुताबिक, युवती ने पुलिस पचड़े में पडऩे से साफ इनकार कर दिया। उसका कहना था कि वह यहां घूमने आई थी। लेकिन घटना के बाद वह अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है।

इधर, पुलिस विदेशी पर्यटक युवती से छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार होटल के जनरल मैनेजर ऋषिराज सिंह को दो दिन की रिमांड अवधि पूरी होने पर शनिवार को कोर्ट में पेश करेगी। गौरतलब है कि मंगलवार रात को होटल में कमरा लेकर ठहरीं मैक्सिको निवासी युवतियों के कमरे में आरोपी जनरल मैनेजर चला गया। युवतियों का आरोप है कि आरोपी ने एक युवती के साथ छेड़छाड़ की। विरोध किया तो माफी मांगने लगा। लेकिन उन्होंने परिचित को फोन किया और परिचित ने मैक्सिको दूतावास को फोन कर घटना की जानकारी दी। दूतावास ने जयपुर पुलिस कन्ट्रोल रूम को सूचना दे कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

चलती गाड़ी में लिए थे बयान

पुलिस ने पीडि़त युवती के चलती गाड़ी में बयान लिए थे। पीडि़त युवती भी डरने के कारण पुलिस को कुछ बताने से कतराने लगी। हालांकि उसे सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तो उसने आपबीती बताई। इसके बाद पीडि़त युवती ने दूतावास के जरिए बुधवार रात को ही मैक्सिको जाने वाली फ्लाइट में टिकट बुक करवा लिया था। लेकिन जयपुर कमिश्नरेट की एक महिला पुलिस अधिकारी ने पहले होटल में कई पुलिस अधिकारियों के सामने, फिर होटल से एयरपोर्ट छोडऩे जाते समय चलती गाड़ी में पीडि़त युवती के बयानों की वीडियो क्लिपिंग बनाई थी। उसी के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

Story Loader