जयपुर

पेट्रोल-डीजल के दामों में 43वें दिन राहत जारी

अंतरराष्ट्रीय बाजारों ( International market ) में कच्चे तेल ( Crude oil ) में तेजी के बावजूद सरकारी तेल कंपनियों ( Goverment oil companies ) ने शनिवार को लगातार 43वें दिन डीजल ( Diesal ) के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। जयपुर में डीजल के दाम 79.27 रुपए प्रति लीटर पर है और पेट्रोल ( Petrol ) के दाम 88.21 रुपए प्रति लीटर पर पड़े रहे।
less than 1 minute read
पेट्रोल-डीजल के दामों में 43वें दिन राहत जारी
पेट्रोल-डीजल के दामों में 43वें दिन राहत जारी

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल में तेजी के बावजूद सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार को लगातार 43वें दिन डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। जयपुर में डीजल के दाम 79.27 रुपए प्रति लीटर पर है और पेट्रोल के दाम 88.21 रुपए प्रति लीटर पर पड़े रहे। घरेलू बाजार में डीजल के दाम में अंतिम बार कटौती दो अक्टूबर को हुई थी। पेट्रोल की कीमत में आखिरी बार 22 सितंबर को सात से आठ पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखी गई।
देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल का हाल
तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल 81.06 रुपए, जबकि डीजल 70.46 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रहा। वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल 87.74 रुपए प्रति लीटर और डीजल 76.86 रुपए प्रति लीटर पर टिका रहा। कोलकाता में पेट्रोल 82.59 रुपए प्रति लीटर और डीजल 73.99 रुपए प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रहा। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 84.14 रुपए प्रति लीटर और डीजव 75.99 रुपए प्रति लीटर पर टिकी रही।
प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोडऩे के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको आरएसपी और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

Updated on:
14 Nov 2020 09:56 am
Published on:
14 Nov 2020 09:56 am