जयपुर

खुशखबर! Petrol—Diesel की कीमतों में गिरावट, जान लें आज कितने रहेंगे दाम

www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Oct 18, 2018
petrol pump

जयपुर। पेट्रोलियम कंपनियां डायनामिक प्राइसिंग की आड़ में किस तरह से लोगों को लूट रही है। इसकी बानगी देखने को मिली है आज कम की गई पेट्रोल—डीजल की कीमतों में। पेट्रोलियम कंपनियों ने डायनामिक प्राइसिंग के तहत आखिरी बार 13 अगस्त को पेट्रोलियम पदार्थों के दाम घटाए थे। 13 अगस्त को पेट्रोल 9 पैसे प्रति लीटर और डीजल 5 पैसे प्रति लीटर सस्ता किया गया था। पेट्रोलियम कंपनियां 13 अगस्त से आज तक पेट्रोल की कीमत 5 रूपए 48 पैसे और डीजल 6 रूपए 86 पैसे प्रति लीटर महंगा कर चुकी हैं।

आज Petrol के दाम 21 पैसे और Diesel के 11 पैसे प्रति लीटर घटाए गए हैं। आज जयपुर में पेट्रोल 83 रूपए 07 पैसे प्रति लीटर और डीजल 77 रूपए 90 पैसे प्रति लीटर है। जबकि देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 82 रूपए 62 पैसे और डीजल 75 रूपए 56 पैसे प्रति लीटर है।


सरकार नहीं घटाती तो कंपनियों ने 11 रूपए बढ़ा दिए थे दाम
जानकारी के अनुसार पेट्रोलियम कंपनियां रूपए में गिरावट और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रूड की कीमतों में बढ़ोतरी को कारण बताकर पेट्रोल—डीजल की कीमतें बढ़ाती आ रही हैं। 13 अगस्त से 18 अक्टूबर 2018 तक की बात करें तो पेट्रोलियम कंपलियां पेट्रोल की कीमत 10.48 रूपए और डीजल 11.86 रूपए प्रति लीटर तक बढ़ा चुकी हैं। केन्द्र और राज्य सरकार ने पेट्रोल—डीजल पर उत्पाद शुल्क—वैट में कटौती करके करीब 5 रूपए प्रति लीटर राहत दी है। यदि सरकार उत्पाद शुल्क—वैट में कमी नहीं करती तो पेट्रोलियम कंपनियां पेट्रोल—डीजल की कीमतें अब तक 11 रूपए प्रति लीटर तक बढ़ा चुकी थीं। पेट्रोलियम कंपनियां रूपए में गिरावट और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड की बढ़ती कीमतों का हवाला देकर पेट्रोल—डीजल के दाम बढ़ाती आ रही हैं।

Updated on:
18 Oct 2018 03:47 pm
Published on:
18 Oct 2018 11:58 am