
जयपुर।
राजस्थान समेत पूरे देशभर में 15 दिनों तक लगातार Petrol/diesel के बढ़ते दामों पर थोड़ी सी लगाम गई है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद लगातार अब तक पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि से जनता परेशान थी।
इसी बीच अब जनता को पेट्रोल आैर डीजल के दामों में कुछ राहत मिलने की उम्मीद सी जाएगी है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने सोमवार को सुबह महानगरों के आंकड़े जारी किए। जहां 15 दिनों तक कुल लगभग 3 रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई थी, अब 30 मई से लगातार 6 दिनों तक तेल की कीमतों में कटौती के साथ 47 पैसे की मामूली कटौती कर दी गई है।लगातार पेट्रोल और डीजल के बढ़ते भावों से कई जगहों पर तो पेट्रोल 85 रुपये लीटर पार कर गया था। जयपुर में भी पेट्रोल की कीमत अपने 4 साल के सबसे उच्चतम रिकॉर्ड के साथ 82 रुपए/लीटर पार कर गई थी जो अब गत 6 दिन की कटौती के बाद 80.74 रुपए/लीटर हो गई है।
आंकड़ाें के अनुसार, जयपुर में पेट्रोल दामों में 47 पैसे/लीटर की मामूली कटौती हुई है। इससे पहले आखिरकार 20 दिन बाद राहत भरी खबर आई है। पेट्रोल-डीज़ल की लगातार बढ़ रही कीमतों पर ब्रेक लग गया है। दरअसल, कर्नाटक चुनाव संपन्न होने के ठीक बाद से दोनों ही ईंधनों के भाव लगातार बढ़ रहे थे।
6 दिन में ऐसे कम हुए पेट्रोल के दाम
30 मई को पेट्रोल 1 पैसा सस्ता हुआ, 31 मई को 7 पैसे, 1 जून को 6 पैसे, 2 जून को 9 पैसे, 3 जून 8 पैसे और आज अब 4 जून को 15 पैसे की कटौती पेट्रोल की कीमतों में की गई है, जो कि कुल 47 पैसे हैं। इन्हीं कीमतों के साथ आज पेट्रोल जयपुर में 80.74 रुपए/लीटर है।
राजस्थान के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है की जब पेट्रोल के दाम 82 रुपए/लीटर के पार गए हों। राजस्थान में यह 4 सालों में अब तक का सबसे उच्चतम दामों का रिकॉर्ड रहा है। सरकार से पेट्रोल-डीज़ल कीमतों में बढ़ोतरी पर लगाम लगाने की मांग पर प्रदेश के कई जगहों पर धरने-प्रदर्शन के साथ ही चक्काजाम करके विरोध जताया गया। पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों को लेकर पूरे प्रदेश भर में विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा था।