जयपुर

Karwa Chauth 2025: बाजारों में उमड़ी महिलाओं की भीड़, करवा चौथ की शॉपिंग करने पहुंची मार्केट, देखें तस्वीरें

Karwa Chauth 2025 Gift Shopping: सुहागनों की भीड़ बाजारों में उमड़ पड़ी है। वे करवा, श्रृंगार का सामान, उपहार, पूजा सामग्री, और मेहंदी खरीदने के लिए बाजारों में दिखी।

3 min read
Oct 09, 2025
जयपुर मार्केट (फोटो: पत्रिका)

Karwa Chauth Date: संपूर्ण सुहाग और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए किया जाने वाला करवा चौथ व्रत इस बार शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा। पर्व से पहले ही बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। महिलाओं ने व्रत की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी हैं।

जयपुर मार्केट (फोटो: पत्रिका)

Karwa Chauth Celebration in Rajasthan: बाजारों में उमड़ पड़ी भीड़

सुहागनों की भीड़ बाजारों में उमड़ पड़ी है। वे करवा, श्रृंगार का सामान, उपहार, पूजा सामग्री, और मेहंदी खरीदने के लिए बाजारों का रुख कर रही हैं। कई महिलाओं ने तो हाथों में मेहंदी रचाकर पर्व का उत्साह और भी बढ़ा दिया है।

जयपुर मार्केट (फोटो: पत्रिका)

Karwa Chauth Moon Time: रात 8:30 बजे होगा चंद्रोदय

इस वर्ष करवा चौथ पर रात 8:30 बजे चंद्रोदय होगा, जिसके बाद महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोलेंगी। ज्योतिषाचार्य लक्ष्मीकांत शुक्ला के अनुसार इस बार सूर्योदय से रात 9:39 बजे तक सिद्धि योग बना रहेगा। साथ ही शाम 5:31 बजे तक कृतिका नक्षत्र और उसके बाद रोहिणी नक्षत्र रहेगा। इस दिन वृष राशि पर उच्च का चंद्रमा भी रहेगा जो व्रत के प्रभाव को और अधिक फलदायी बनाएगा।

Karwa Chauth 2025 Karwa Shopping: मांग के अनुसार मिल रहे करवे

विक्रेताओं के अनुसार, इस बार बाजार में सादा और रंग-बिरंगे करवे महिलाओं की पसंद बने हुए हैं। रंग, आकार और सजावट के अनुसार करवे की कीमतें भी अलग-अलग हैं।

जयपुर मार्केट (फोटो: पत्रिका)

Karwa Chauth Samagri: चीनी मिट्टी से बने करवे भी उपलब्ध

मिट्टी के करवों के साथ-साथ चीनी मिट्टी से बने करवे भी बाजार में उपलब्ध हैं। हर क्षेत्र के अपने रिवाज होते हैं, इसलिए लोग अपनी परंपरा के अनुसार करवे खरीद रहे हैं।

जयपुर मार्केट (फोटो: पत्रिका)

Karwa Chauth Special: घर-घर में तैयारियां

महिलाएं पूजा की सामग्री, उपहार, खाजे और अन्य भोग सामग्री घरों में तैयार कर रही हैं। व्रत के दिन वे निर्जल और निराहार रहकर दिनभर पूजा करेंगी।

जयपुर मार्केट (फोटो: पत्रिका)

Karwa Chauth 2025 Puja: पति के हाथों से पानी पीकर खोलेंगी व्रत

चंद्रमा के साथ शिव-पार्वती, गणेश और कार्तिकेय की भी पूजा की जाएगी। इसके बाद महिलाएं पति के हाथों से पानी पीकर व्रत खोलेंगी।

ये भी पढ़ें

Jaipur-Ajmer Highway Accident: करवा चौथ के 2 दिन पहले थैली में पहुंचा पति का शव तो मच गया कोहराम, बेसुध होकर गिरी पत्नी

Updated on:
09 Oct 2025 12:48 pm
Published on:
09 Oct 2025 12:43 pm
Also Read
View All

अगली खबर