जयपुर

‘पाई स्कूल ओलंपिक्स’ 8 दिसंबर से, सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा आयोजन

खेलों में स्कूली स्टूडेंट्स की प्रतिभा को निखारने के लिए पत्रिका इन एजुकेशन (पाई) एवं राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के सयुंक्त तत्वावधान में पाई स्कूल ओलंपिक्स का आयोजन किया जाएगा।
less than 1 minute read
Oct 30, 2025
Feature image

जयपुर। खेलों में स्कूली स्टूडेंट्स की प्रतिभा को निखारने के लिए पत्रिका इन एजुकेशन (पाई) एवं राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के सयुंक्त तत्वावधान में पाई स्कूल ओलंपिक्स का आयोजन किया जाएगा। यह ओलंपिक्स 8 से 13 दिसंबर तक सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित होगा। इसके रजिस्ट्रेशन कराने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

जूनियर कैटेगिरी में कक्षा 6 से 8 तक के स्टूडेंट्स और सीनियर कैटेगिरी में कक्षा 9 से 12 तक के स्टूडेंट्स भाग ले सकते हैं। इसमें जयपुर शहर और ग्रामीण में स्थित स्कूल के स्टूडेंट्स ही हिस्सा ले सकते हैं। गौरतलब है कि खेलो इंडिया गेस के कारण अब ‘पाई स्कूल ओलंपिक्स’ के आयोजन की डेट में बदलाव कर दिया गया है।

कराटे, ताइक्वांडो और जिनास्टिक में भी दिखा सकेंगे प्रतिभा

ओलंपिक्स में स्पोर्ट्स एथलेटिक्स कैटेगिरी में 100, 200, 400, 800 मीटर रिले रेस और 4 गुणा 100, 4 गुणा 400 मीटर लॉन्ग जंप, हाईजप, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, फुटबॉल, कबड्डी, हैंडबॉल, खो-खो, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, हॉकी, जूडो आदि खेलों का आयोजन किया जाएगा।

इस बार इसमें कराटे, ताइक्वांडो और जिनास्टिक खेल को भी जोड़ा गया है। रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नंबर 9571777333 और 9772205550 पर संपर्क किया जा सकता है। साथ ही क्यूआर कोड स्कैन करके भी रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।

Updated on:
30 Oct 2025 08:28 pm
Published on:
30 Oct 2025 08:28 pm