जयपुर

जरूरी. ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में लगाए पौधे, संरक्षण का लिया संकल्प

Aug 02, 2026
Rajasthan

उनियारा. राज्य सरकार के हरियालो राजस्थान अभियान के तहत शनिवार को राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय बंजारा ढाणी, रहमानपुरा (झुंडवा) में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। विद्यालय परिसर सहित कई स्थानों पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम में शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं छात्र-छात्राओं ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। साथ ही लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक रणजीत मीणा के नेतृत्व में हेमराज मीणा, विक्रम सिंह मीणा, श्योदयाल गुर्जर, इकबाल हुसैन, रामजीलाल मीणा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कीमत मीणा, कविता मीणा सहित विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Updated on:
02 Aug 2026 06:01 am
Published on:
02 Aug 2026 06:01 am