जयपुर

राजस्थान समेत चार राज्यों के खिलाड़ी दिखाएंगे दम, जून में होगा मुकाबला, 15 अप्रैल से शुरू होगा खिलाड़ियों का चयन

लीग में राजस्थान के अलावा हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

2 min read
Mar 23, 2026

जयपुर। ड्रीम टेनिस क्रिकेट लीग (सीजन-1) के नॉर्थ जोन के लिए राजस्थान के खिलाड़ियों का चयन 15 अप्रैल से शुरू किया जाएगा। लीग के आयोजन से पहले एक होटल में भव्य लॉन्च समारोह आयोजित किया गया, जिसमें क्रिकेट कमेंटेटर एवं पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चौपड़ा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

लीग के चेयरमैन सोमनाथ गाबा, आयोजक रवि कुमार गाबा और हरिपुर यमुनानगर के विनय कम्बोज ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन 16 जून से 21 जून के बीच हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के समाना बाहु में किया जाएगा। इस लीग में राजस्थान के अलावा हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजकों के अनुसार, राजस्थान के खिलाड़ियों के लिए चयन प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू होगी, जो विभिन्न चरणों के माध्यम से पूरी की जाएगी, ताकि सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन किया जा सके।

ये भी पढ़ें

राजस्थान में सरकारी स्कूलों के बच्चे अब कक्षा 3 से सीखेंगे AI, पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव, जुड़ेंगे रोबोटिक्स और फेस रिकॉग्निशन के अध्याय

लॉन्च समारोह के दौरान लीग का आधिकारिक पोस्टर और टीम जर्सी का भी अनावरण किया गया। इस अवसर पर Aakash Chopra ने खिलाड़ियों के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि वर्तमान समय में टेनिस क्रिकेट का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है और यह लीग युवा प्रतिभाओं के लिए एक बड़ा और प्रभावी मंच साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में अगर किसी खिलाड़ी में हुनर है, तो उसे अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलना बेहद जरूरी है और ऐसी प्रतियोगिताएं उसी दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

आयोजकों ने बताया कि उनका उद्देश्य इस लीग को नॉर्थ ज़ोन की एक प्रमुख और प्रतिष्ठित टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता के रूप में स्थापित करना है। उनका मानना है कि इस प्रकार के आयोजन न केवल खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं, बल्कि क्षेत्र में खेल गतिविधियों को भी नई दिशा देते हैं। इससे युवाओं में खेल के प्रति रुचि और उत्साह बढ़ेगा।

ड्रीम टेनिस क्रिकेट लीग के माध्यम से युवाओं को एक प्रतिस्पर्धात्मक और पेशेवर मंच उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, जहां वे अपनी प्रतिभा को निखार सकें और आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त कर सकें। साथ ही, क्रिकेट प्रेमियों को भी इस लीग के जरिए रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक मुकाबले देखने का मौका मिलेगा।

आयोजकों को उम्मीद है कि यह लीग आने वाले समय में बड़ी पहचान बनाएगी और क्षेत्र के उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए एक मजबूत प्लेटफॉर्म साबित होगी। यह पहल न केवल खिलाड़ियों के सपनों को साकार करने में मदद करेगी, बल्कि नॉर्थ ज़ोन में टेनिस क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में भी अहम भूमिका निभाएगी।

ये भी पढ़ें

राजस्थान में मरीजों की सेहत से खिलवाड़: खांसी, बुखार, दर्द व अन्य बीमारियों की दवाईयां जांच में फेल, मचा हड़कंप, ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई

Published on:
23 Mar 2026 09:12 pm
Also Read
View All

अगली खबर