जयपुर

राजस्थान समेत देश भर के 1 करोड़ युवाओं को मिलेगी टॉप कंपनियों में इंटर्नशिप, युवा पा सकेंगे मनचाही नौकरी

PM Internship Scheme: राजस्थान समेत देश भर के युवाओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण, अनुभव और कौशल प्रदान करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना शुरू की है। इसमें 1 करोड़ से अधिक युवाओं को प्रतिष्ठित 500 कंपनियों में इंटर्नशिप दिलाई जाएगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Jul 2025, 11:58 AM IST
PM Internship Scheme
PM Internship Scheme (Patrika Photo)

PM Internship Scheme: जयपुर: देश भर के युवाओं को रोजगार के लिए जरूरी व्यावसायिक प्रशिक्षण, अनुभव और कौशल देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने ‘प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना’ शुरू की है। इस योजना के तहत 1 करोड़ से अधिक युवाओं को देश की 500 से ज्यादा प्रतिष्ठित कंपनियों में इंटर्नशिप का अवसर मिलेगा।


यह जानकारी राज्यसभा में मंगलवार को सांसद मदन राठौड़ के सवाल के जवाब में कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय एवं सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने दी। उन्होंने बताया कि यह योजना अभी पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चलाई जा रही है और अब तक 1.18 लाख से अधिक युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध कराए जा चुके हैं।


युवा नौकरी के लिए तैयार हो सकें


योजना का उद्देश्य न केवल युवाओं को प्रशिक्षण देना है, बल्कि उन्हें उद्योगों की कार्यप्रणाली से भी जोड़ना है ताकि वे नौकरी के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकें। सरकार का मानना है कि इससे देश में स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं की रोजगार क्षमता में इजाफा होगा।


आगे और होगा विस्तार


मंत्रालय के अनुसार, इस योजना को आगे और विस्तार देने की योजना है, ताकि ज्यादा से ज्यादा युवा इससे लाभान्वित हो सकें और देश की आर्थिक प्रगति में भागीदार बनें।

Updated on:
23 Jul 2025, 11:58 AM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में 150 यूनिट से कम बिजली खर्च करने वालों के लिए बड़ा एलान, घर की छत पर मुफ्त लगेगा सोलर रूफटॉप

Rajasthan Politics: ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान पर राजस्थान में भी सियासी बवाल, ‘भड़की’ BJP – जानिए सीएम भजनलाल क्या बोले? 

राजस्थान पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में बागियों से BJP-कांग्रेस की बढ़ी चिंता, टिकट कटने से नाराज नेता बिगाड़ेंगे समीकरण?

Rajasthan Panchayat Election Result: कहीं 7वीं बार सरपंच बनीं पत्नी, कहीं 4 वोट से हारा दामाद; पंचायत चुनाव में नेताओं के परिवारों का क्या रहा हाल?

Rajasthan Weather Update: 29-30 अक्टूबर को राजस्थान में बारिश के आसार, दिन में भी गिरने लगा तापमान