
File Picture: Patrika
जयपुर। राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) और राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने गुरूवार को विभिन्न 24 हजार से अधिक भर्तियों के विज्ञापन जारी किए हैं। आरपीएससी ने 5 विभागों में 12 हजार 121 पदों पर और आरएसएसबी ने 12,313 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। सहायक कृषि अभियंता के पदों के लिए 28 जुलाई से 26 अगस्त, पशु चिकित्सा अधिकारी के पदों के लिए 5 अगस्त से 3 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने गुरुवार को 12,313 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इनमें से 7,759 पदों पर तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती के शामिल हैं। कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष अलोक राज ने बताया कि अध्यापक भर्ती के 7759 पदों के अलावा संविदा आयुष अधिकारी के 1535, पीएचईडी की संविदा भर्ती के 1050, वनपाल भर्ती के 259, सर्वेयर भर्ती के 43, कृषि पर्यवेक्षक भर्ती के 1100, प्लाटून कमांडर भर्ती के 84 और वनरक्षक भर्ती के 483 पदों का नोटिफिकेशन जारी किया है। अभी आवेदन शुरू नहीं किए गए हैं। भर्तियों की विस्तृत नोटिफिकेशन बोर्ड की ओर से जारी किया जाएगा।
वहीं, सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 5 विभिन्न विभागों में 12 हजार 121 पदों पर भर्तियों के विज्ञापन जारी किए हैं। इस साल आयोग 9 भर्तियों के विज्ञापन जारी कर चुका है। विभिन्न विभागों से आयोग को भर्ती अभ्यर्थनाएं मिली हैं। अभ्यर्थियों को भर्ती पदों के तहत आवेदन करते समय विज्ञापन में जारी की गई वांछित योग्यता का अवलोकन करना होगा। इससे पात्रता की समस्त शर्तों को पूरा करते हुए आवेदन में आसानी होगी। बिना वांछित योग्यता व अनुभव के आवेदन करने पर आयोग की भविष्य में होने वाली परीक्षाओं से डिबार किया जाएगा।
सहायक कृषि अभियंता के पदों के लिए 28 जुलाई से 26 अगस्त, पशु चिकित्सा अधिकारी के पदों के लिए 5 अगस्त से 3 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उपनिरीक्षक/प्लाटून कमांडर के पदों के लिए 10 अगस्त से 8 सितंबर, प्राध्यापक एवं कोच के पदों के लिए 14 अगस्त से 12 सितंबर और वरिष्ठ अध्यापक पदों के लिए 19 अगस्त से 17 सितंबर तक ऑनलाइन फॉर्म भरे जा सकेंगे।
Updated on:
18 Jul 2025, 7:01 AM IST
Published on:
18 Jul 2025, 7:01 AM IST
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.