22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Smart Meter: सांसद ने उठाया स्मार्ट मीटर का मामला, बोले- फायदे की चीज है तो अफसरों के घर से हो शुरुआत

Smart Meter: अधीक्षण अभियंता ने कहा कि अधिक रीडिंग होने की गलत धारणा बनी हुई है। जिस पर सांसद ने कहा कि कि उपभोक्ता के फायदे की चीज है तो इसकी शुरुआत अधिकारियों के घर से हो।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 17 Jul 2025, 2:30 PM IST

MP-Harish-Chandra-Meena

बैठक में मौजूद सासंद हरीश चंद्र मीना और जिला स्तरीय अधिकारी। फोटो: पत्रिका

टोंक। कलक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक सांसद हरीश चंद्र मीना की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सांसद ने स्मार्ट मीटर का मामला उठाते हुए इसके फायदों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकारी योजना का जनता को क्या नुकसान है। अधीक्षण अभियंता ने कहा कि अधिक रीडिंग होने की गलत धारणा बनी हुई है। जिस पर सांसद ने कहा कि कि उपभोक्ता के फायदे की चीज है तो इसकी शुरुआत अधिकारियों के घर से हो।

सांसद ने कटाक्ष करते हुए कहा कि हनुमान बेनीवाल का तो कनेक्शन काट दिया, लेकिन एक मंत्री का बाकी है। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई रात को ही क्यों की जाती है। औद्योगिक क्षेत्रों में बड़ी बिजली चोरी होती है, वहां कितनी वीसीआर भरी। बैठक में पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, मुख्य कार्यकारी अधिकारी परशुराम धानका आदि अधिकारी मौजूद थे। लेकिन, जिले के चार में से एक भी विधायक मौजूद नहीं था।

विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता ने बिजली सप्लाई की जानकारी दी। सांसद ने सवाल उठते हुए कहा पिछले पांच सालों में कितने घरेलू तथा कितने औद्योगिक वीसीआर भरी गई। साथ ही कितने कनेक्शन बाकी हैं। कनेक्शन ऑब्जेक्शन मामले में सुझाव दिया कि संपूर्ण फॉर्म नहीं लिए जाएं क्योंकि आवेदक को कई महीनों तक जानकारी ही नहीं मिल पाती। जाति धर्म पार्टी कोई प्राथमिकता का आधार नहीं बने। कांटोली गांव में बिजली कनेक्शन का कम पूरा हो गया। लेकिन एक एप्लिकेशन मिली है, जिसमें कनेक्शन नहीं दिया।

अभी तक गांव में पानी नहीं मिल पाया: सांसद

सांसद ने राजकोट का उदाहरण देते हुए कहा कि टंकी का निर्माण हो गया, टेस्टिंग हो जाने के बावजूद अभी तक गांव में पानी नहीं मिल पाया। कनिष्ठ अभियंता ने बताया कि कुछेक ढाणियों में कनेक्शन बाकी है। इसका काम पूरा होने के बाद पेयजल सप्लाई शुरू हो जाएगी। जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल ने कहा कि लोगों को नई या पुरानी टंकी से पानी मिले या नहीं इससे कोई मतलब नहीं है, उनको पानी मिलना चाहिए। उनियारा प्रधान ने उनियारा में पेयजल संकट का मुद्दा उठाया। बैठक में जलदाय विभाग के अधिकारी कोई जवाब नहीं देते। सांसद ने साफ शब्दों में कहा कि अभी तो हम आपको बता रहे हैं बाद में हमें आंदोलन करना पड़ेगा।

हाईवे किनारे खड़े रहते हैं बजरी के ट्रक

सांसद ने अधिकारियों से कहा कि बनास के पास हाईवे किनारे एक होटल पर जाए और देखे वहां बजरी ट्रक कितने खड़े हैं। बजरी खनन तथा परिवहन मामले में बड़े माफियाओं को क्यों नहीं पकड़ा जाता, सिर्फ ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी जाती है। हमें जनता का ध्यान रखना होगा न की ठेकेदारों का। यह कैसा रामराज्य है। सांसद ने ढिकोलिया से मोहम्मदगढ़ सड़क आठ दिन में ही टूट जाने का मुद्दा उठाया तो पीडब्ल्यूडी के एसी ने कहा कि बरसात आने से टूट गई।