26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RPSC ने जारी की पांच भर्तियों की परीक्षा तिथियां, 12 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्तियां

RPSC Jobs : राजस्थान लोक सेवा आयोग ने पांच विभिन्न भर्तियों की परीक्षा तिथियां जारी की हैं। आयोग ने 17 जुलाई को इन भर्तियों का विज्ञापन जारी किया गया था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 22 Jul 2025, 8:10 PM IST

RPSC

RPSC : फोटो पत्रिका

अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने पांच विभिन्न भर्तियों की परीक्षा तिथियां जारी की हैं। आयोग ने 17 जुलाई को इन भर्तियों का विज्ञापन जारी किया गया था। इनके तहत 5 विभिन्न विभागों में 12 हजार 121 पदों पर भर्तियां की जाएगी। सचिव रामनिवास मेहता ने बताया इन भर्ती परीक्षाओं का आयोजन अप्रेल से जुलाई 2026 तक किया जाना प्रस्तावित है। परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम जल्द जारी होगा।

यों होंगी परीक्षाएं (साल 2026 में)

सब इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर (1015 पद) परीक्षा-5 अप्रेल
पशु चिकित्सा अधिकारी (1100 पद), सहायक कृषि अभियंता (281 पद)- 19 अप्रेल

प्राध्यापक एवं कोच (3225 पद)-31 मई से 16 जून
वरिष्ठ अध्यापक (6500 पद)-12 से 18 जुलाई

ऑनलाइन आवेदन तिथियां

सहायक कृषि अभियंता के आवेदन 28 जुलाई से 26 अगस्त , पशु चिकित्सा अधिकारी के आवेदन 5 अगस्त से 3 सितम्बर, उपनिरीक्षक/प्लाटून कमांडर भर्ती के आवदेन 10 अगस्त से 8 सितम्बर, प्राध्यापक एवं कोच के आवेदन 14 अगस्त से 12 सितम्बर तक किए जा सकेंगे। वरिष्ठ अध्यापक पदों के ऑनलाइन आवेदन 19 अगस्त से 17 सितम्बर तक किए जाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग