जयपुर

पीएम मोदी के दौरे के बाद चलेगा बुलडोजर, जेडीए की तैयारी, बनाई संयुक्त टीम

PM Narendra Modi: पीएम नरेन्द्र मोदी के जयपुर दौरे के तुरंत बाद बड़े स्तर पर कार्रवाई होगी। इसे लेकर जेडीए व ग्रेटर और हैरिटेज नगर निगम संयुक्त कार्रवाई करेंगे। इसके लिए राजधानी में अभियान चलाया जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 4 Jan 2024, 2:08 PM IST
पीएम मोदी के दौरे के बाद चलेगा बुलडोजर, जेडीए की तैयारी, बनाई संयुक्त टीम
पीएम मोदी के दौरे के बाद चलेगा बुलडोजर, जेडीए की तैयारी, बनाई संयुक्त टीम

जयपुर। पीएम नरेन्द्र मोदी के जयपुर दौरे के तुरंत बाद अवैध निर्माणों पर बड़े स्तर पर कार्रवाई होगी। इसे लेकर जेडीए व ग्रेटर और हैरिटेज नगर निगम संयुक्त कार्रवाई करेंगे। इसके लिए राजधानी में अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 9 जनवरी से शुरू होगा, जिसमें जेडीए प्रवर्तन शाखा के साथ दोनों नगर निगमों की सतर्कता टीम संयुक्त रूप से मिलकर अवैध निर्माणों व अतिक्रमणों पर बुलडोजर चलाएंगे। इसके लिए जल्द संयुक्त टीम गठित की जाएगी। अभियान के दौरान हर 15 दिन में समीक्षा होगी।

राजधानी में अवैध निर्माण व अतिक्रमणों को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा के निर्देश के बाद जेडीए के साथ दोनों नगर निगमों के अफसरों की नींद खुली। अब अवैध निर्माण व अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसे लेकर 9 जनवरी से जेडीए और नगर निगम ग्रेटर और हैरिटेज की ओर से संयुक्त टीम गठित कर अवैध निर्माणों-अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संयुक्त टीम की की ओर से शहर में स्थाई और अस्थाई अवैध निर्माणों-अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई की हर 15 दिन समीक्षा की जाएगी।

पहले होगा सर्वे
जेडीए और नगर निगम ग्रेटर व हैरिटेज की ओर से संयुक्त रूप से अवैध निर्माणों व अतिक्रमणों का सर्वे करवाया जाएगा। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। सरकारी भूमि और परिसंपत्तियों का रिकॉर्ड बनाकर प्राथमिकता के आधार पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जेडीए और नगर निगम ग्रेटर और हैरिटेज की संयुक्त टीम की ओर से मुख्य मार्गों, सडकों एवं मुख्य क्षेत्रों में अस्थाई अतिक्रमणों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा।

सर्वे टीम में ये होंगे शामिल
सर्वे टीम में जेडीए के मुख्य प्रवर्तन अधिकारी और नगर निगम ग्रेटर और हैरिटेज के सर्तकता शाखा के अधिकारी सदस्य होंगे।

सरकारी जमीन को किया जाएगा संरक्षित
सरकारी भूमि पर अतिक्रमण नहीं हो, इसके लिए एक एसओपी बनाई जाएगी। निगरानी के लिए विशेष प्रणाली विकसित की जायेगी। सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाने के बाद ड्रोन सर्वे करवाकर उसे संरक्षित किया जाएगा। अवैध मिट्टी खनन करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जायेगी।

अधिकारियों को निर्देश जारी
जेडीए में एक दिन पहले इसे लेकर बैठक हुई, जिसमें जेडीसी जोगाराम, हैरिटेज नगर निगम आयुक्त राजेन्द्र सिंह शेखावत, जयपुर ग्रेटर नगर निगम आयुक्त बाबूलाल गोयल सहित कई आला अफसर मौजूद रहे। जेडीसी जोगाराम ने बताया कि जेडीए और नगर निगम ग्रेटर व हैरिटेज की ओर से संयुक्त रूप से अवैध निर्माणों व अतिक्रमणों के खिलाफ विधिवत कार्रवाई की जाएगी। इसे लेकर सभी अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए है।

Updated on:
4 Jan 2024, 2:08 PM IST
Published on: