8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ayodhya Shri Ram Temple : बन रहा रामजन्म भूमि जैसा मंदिर, जलेंगे 111000 दीपक, 22 जनवरी को करिए रामलला के दर्शन

Ayodhya Shri Ram Temple: श्रीराम मंदिर में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल नहीं हो पाने वाले साक्षात अयोध्या जैसे दर्शन कर सकेंगे। इसे लेकर अयोध्या के जैसे श्रीराम मंदिर का निर्माण हो रहा है। रामनिवास बाग को अयोध्या की तर्ज पर सजाया जाएगा, जिसके चार द्वार होंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Girraj Prasad Sharma

•

Updated: 3 Jan 2024, 5:57 PM IST

Ayodhya Shri Ram Temple : बन रहा रामजन्म भूमि जैसा मंदिर, जलेंगे एक लाख 11 हजार दीपक, 22 जनवरी को करिए रामलला के दर्शन

Ayodhya Shri Ram Temple : बन रहा रामजन्म भूमि जैसा मंदिर, जलेंगे एक लाख 11 हजार दीपक, 22 जनवरी को करिए रामलला के दर्शन

गिर्राज शर्मा
जयपुर। श्रीराम मंदिर में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल नहीं हो पाने वाले जयपुर में ही साक्षात अयोध्या जैसे दर्शन कर सकेंगे। इसे लेकर जयपुर में भी अयोध्या के जैसे श्रीराम मंदिर का निर्माण हो रहा है। रामनिवास बाग को अयोध्या की तर्ज पर सजाया जाएगा, यहां श्रीराम मंदिर के तर्ज पर ही भव्य मंदिर बनाया जाएगा, जिसके चार द्वार होंगे। यह अयोध्या नगरी एक लाख 11 हजार दीपकों से जगमग होगी, जिसमें 15 फीट ऊंचे रामलला के दर्शन होंगे। इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है।

रामनिवास बाग को अयोध्या नगरी का रूप देने के लिए एक समिति का गठन किया गया है। इसके लिए जयपुर व्यापार महासंघ के साथ श्रीराम धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट ने बीड़ा उठाया है। राम नगरी बनाने के लिए बंगाल से कारीगरों को बुलाया गया है, जो श्रीराम मंदिर बनाने के साथ श्रीरामलला की मूर्ति तैयार करेंगे। इसके साथ रामनिवास बाग में चार द्वर बनाए जाएंगे, इनके नाम राम, लक्ष्मण, भरत व हनुमान द्वार होंगे।

मंदिर भी आयोध्या के श्रीराम मंदिर जैसा ही
मंदिर भी आयोध्या के श्रीराम मंदिर जैसा ही तैयार किया जाएगा। इसमें शहर भर से लोग रामलला के दर्शन करने पहुंचे। शाम 4 बजे बाद भव्य आतिशबाजी होगी, वहीं शाम होते ही यह अयोध्या नगरी एक लाख 11 हजार दीपकों से जगमग हो उठेगी। वहींं भक्त श्रीराम के जयकारों से अयोध्या नगरी को गुंजायमान कर देंगे। इसके बाद भजन संध्या होगी।

पूरी सरकार होगी शामिल
जयपुर व्यापार महासंघ अध्यक्ष सुभाष गेायल ने बताया कि श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव केा जयपुर में भी साकार किया जाएगा, जिससे अयोध्या नहीं पहुंचे पाने वाले भक्त यहां उत्सव में शामिल हों सकेंगे। इस आयोजन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा और सभी मंत्री व विधायक भी शामिल होंगे। इसके लिए सभी को न्योता देना शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के पोस्टर का विमाचन कर दिया है।

बंगाल के कारीगर करेंगे साकार
न्यू गेट के सामने राम द्वार बनाया जाएगा। श्रीराम मंदिर लकड़ी, फाइबर व थर्माकॉल से तैयार किया जाएगा। इसे बनाने के लिए बंगाल से कारीगरों को बुलाया गया है। 22 जनवरी को इस अयोध्या नगरी में श्रीरामजी की शोभायात्रा भी निकाली जाएगी, वहीं पुष्पवर्षा होगी।

यह भी पढ़ें : अयोध्या में बनकर तैयार हुआ श्रीराम मंदिर, जानें, किसका रहा बड़ा योगदान

समिति में ये शामिल
रामनिवास बाग केा अयोध्या नगरी बनाने के लिए श्रीराम धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट व जयपुर व्यापार महासंघ ने जिम्मा संभाला है। महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल के साथ ट्रस्ट के चेयरमैन सुधीर गोधा और सचिन गुप्ता व एम एल मीना मुख्य भूमिका निभा रहे है।