जयपुर

तीन हार्डकोर शातिर नकबजनों को पुलिस ने दबोचा, पूछताछ में आरोपितों ने कबूलीं 25 वारदातें

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Sep 28, 2018
तीन हार्डकोर शातिर नकबजनों को पुलिस ने दबोचा, पूछताछ में आरोपितों ने कबूलीं 25 वारदातें

जयपुर

पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि जयपुर महानगर में सम्पत्ति संबंधी अपराधों की वारदातों की रोकथाम हेतु जिला जयपुर पश्चिम की विशेष टीम को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम रतन सिंह के निर्देशन में वैशाली नगर सहायक पुलिस आयुक्त रामावतार सोनी, करणी विहार थानाधिकारी संजय गोदारा को मय विशेष टीम के कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए करणी विहार क्षेत्र में तीन शातिर हार्डकोर नकबजनों को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित प्राप्त की।

ये भी पढ़ें

अरबों रुपये की संपत्ति होने के बावजूद वक्फ बोर्ड कर्मचारियों को वेतन के पड़ गए लाले

25 वारदातों का खुलासा किया है
करणी विहार थानाधिकारी संजय गोदारा ने बताया कि उपनिरीक्षक धनश्याम, हैड कॉस्टेबल कृष्ण कुमार, कॉस्टेबल नरेन्द्र यादव, चेताराम, सीआईयू टीम के सहायक उपनिरीक्षक सरदार, हैड कॉस्टेबल नाथू, हैड कॉस्टेबल अविनाश द्वारा कड़ी मेहनत करते हुये नकबजन धावास के कला नगर निवासी बृजेश राजपूत उम्र 26 वर्ष पुत्र बलवीर सिंह, श्रीरामजी का टीला निवासी अब्दुल खां उम्र 34 वर्ष पुत्र बुन्दू खां, भट्टा बस्ती निवासी सिकंदर उर्फ रमजान उम्र 33 वर्ष, पुत्र महबुब खां को चोरी की तीन मोटरसाईकिल व चोरी गई स्कूटी सहित पकडक़र गहन से पूछताछ की गयी।

ये वारदातें स्वीकारीं
पूछताछ में आरोपियों ने भांकरोटा थाना क्षेत्र की 5 वारदातें, श्याम नगर में 5 वारदातें, वैशाली नगर में 8 वारदातें, करणी विहार में 1 वारदात, सदर थाने क्षेत्र में 3 वारदातें, मानसरोवर की 3 वारदातें, झोटवाड़ा में 1 चोरी व नकबजनी की वारदात करना स्वीकार किया है, साथ ही पूछताछ में लगभग 35 लाख रूपयों के सोने-चांदी के जेवरात चेारी करना, 6-7 लाख रूपयों की नकदी एवं दर्जनों दुपहिया वाहन चोरी करना कबूल किया है। गिरफ्तार नकबजन रात्रि व दिन में रेकी कर सूने मकानों का चयन कर वारदात करते थे। इसके अलावा चोरी की मोटरसाईकिल से वारदातों को अंजाम देते थे ताकि वाहन पकडे जाने पर मालूम नही चल सके।

ये भी पढ़ें

17 साल में रोडवेज के जितने डूबे, 4 साल में उससे ज्यादा का लगा फटका

Published on:
28 Sept 2018 05:31 am
Also Read
View All