
अरबों रुपये की संपत्ति होने के बावजूद वक्फ बोर्ड कर्मचारियों को वेतन के पड़ गए लाले
जयपुर।
प्रदेश में 19 हजार से ज्यादा वफ्फ संपत्तियों की सार संभाल करने वाला वक्फ बोर्ड इन दिनों कंगाली से जूझ रहा है। हालात ये है कि बोर्ड के पास के अपने कर्मचारियों को सितंबर माह की तनख्वाह देने के लिए पैसा तक नहीं है, यही नहीं अगस्त माह का वेतन भी आधे ही कर्मचारियों को दिया गया गया था, जिससे वक्फ बोर्ड कर्मचारियों में खासा रोष है।
दरअसल वैसे तो वक्फ बोर्ड के पास अरबों रुपये की संपत्ति है, जो किराए पर चल रही हैं, वहीं बोर्ड की 63 संपत्तियां ऐसी हैं, जिन पर सरकारी विभागों के कार्यालय चल रहे हैं। बोर्ड कर्मचारियों की माने तो 2012 के बाद से ही इन विभागों और अन्य किरायेदारों पर बोर्ड का करोड़ों रुपया बकाया चल रहा है, किराये के लिए कई बार बोर्ड ने अपनी माली हालत का जिक्र करते हुए विभागों और सरकार से पत्राचार भी किया था, लेकिन इसका अभी तक कोई हल नहीं निकल पाया, इसके अलावा वक्फ बोर्ड की सैंकड़ों संपत्तियां ऐसी हैं, जिनका किराया नाममात्र का है और वो भी समय से बोर्ड के खजाने में जमा नहीं होता, जिससे बोर्ड के सामना वित्तीय संकट खड़ा हो गया है। बोर्ड कर्मचारियों की माने तो कई बार किराया बढ़ाने के प्रयास भी हुए लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल पाया।
सरकार से भी नहीं मिला अनुदान
वहीं वर्तमान वसुंधरा सरकार की ओर से भी बोर्ड को वित्तीय सहायता के रूप में कोई अनुदान नहीं दिया गया। बोर्ड को 2012 में पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार से ही अनुदान मिला था, जिससे बोर्ड के रोजमर्रा के खर्चे निकल रहे थे। इस मामले में दूसरी ओर बोर्ड में चेयरमैन और दो सदस्यों के पद रिक्त होने से बोर्ड की बैठकें भी नहीं हो पा रही हैं। दरअसल सरकार को किराया बढ़ाने संबंधी और दूसरे प्रस्ताव जो सरकार को भेजे जाते हैं,उन्हें बोर्ड की बैठकों में तय किया जाता है। लेकिन यह काम फिलहाल नहीं हो पा रहा है।
इनका कहना है ..
वक्फ संपत्तियों पर बने सरकारी विभागों पर करोड़ों का किराया बकाया चल रहा है, अगर किराया मिल जाए तो बोर्ड की माली हालत सुधर जाएगी।
मो.इस्माइल, प्रदेशाध्यक्ष, वक्फ बोर्ड कर्मचारी संघ
Published on:
28 Sept 2018 05:12 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
