जयपुर

‘संजू’ से अपराधियों को संदेश दे रही पुलिस

संजय दत्त की बायोपिक के कुछ डायलॉग इतने फेमस हो चुके हैं कि इसे राजस्थान पुलिस ने भी पसंद कर लिया है।
2 min read
• •
Updated: 30 Jun 2018, 12:52 PM IST
rajasthan police
'संजू' से अपराधियों को संदेश दे रही पुलिस

राजस्थान पुलिस ने अपने ट्वीटर पेज पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया

जयपुर

संजय दत्त की बायोपिक रिलीज हो गई है। फिल्म के कुछ डायलॉग इतने फेमस हो चुके हैं कि इसे राजस्थान पुलिस ने भी पसंद कर लिया है। राजस्थान पुलिस ने अपने ट्वीटर पेज पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। पोस्ट को शेयर करने के पीछे मकसद कानून और उसका सम्मान करना और कराना है। फिल्म में संजय दत्त के जीवन की शुरुआत से लेकर फिल्म इंडस्ट्री में आने तक के तमाम पहलुओं को दिखाया गया है।

'कानून से पंगा मत ले, महंगा पड़ेगा'

राजस्थान पुलिस के अफसरों का कहना है कि फिल्म के जरिये बदमाशों को सीख दी जा सकती है। कुछेक फिल्में ही लोगों के जीवन पर सीधा प्रभाव डाल सकती हैं। यह इनमें से ही एक है। दरअसल फिल्म में संजय दत्त बार-बार एक डायलॉग बोलते दिखाई देते हैं कि 'कानून से पंगा मत ले, महंगा पड़ेगा।' इसी लाइन को शेयर करते हुए पुलिस के ट्वीटर पर लिखा गया है कि कानून के हाथ लंबे होने के साथ ही सख्त भी होते हैं। फिल्म के पोस्टर को आईपीएस एसोसिएशन, आईपीएस पीके सिंह समेत सात अन्य लोगों को टैग किया गया है।

ट्रैफिक पुलिस करती रही है प्रयोग
जयपुर ट्रैफिक पुलिस अपने ट्वीटर पेज पर अक्सर ऐसे प्रयोग करती रही है। सड़क सुरक्षा सप्ताह पर इस तरह के पोस्टर और वीडियोज सबसे ज्यादा शेयर किए जाते हैं। इनके अलावा हर महीने पुलिस प्रसिद्ध फिल्मों और सीरियल के कुछ शॉट्स नए स्लोगन के साथ पेश करती है। पिछले दिनों यातायात पुलिस ने दो बच्चों के फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि जब बच्चे रेड और ग्रीन लाइट के बारे में जानते हैं तो आप और हम, क्यों नहीं जान सकते? इससे पहले बाहुबली फिल्म का पोस्टर डालकर लिखा गया था कि जब कटप्पा को हैलमेट बचा सकता है तो आपको क्यों नहीं?

Published on:
Also Read
View All
जयपुर में 3 बच्चों के पिता मौलाना पर 18 साल की छात्रा का ब्रेनवॉश कर निकाह करने का आरोप, कोर्ट में परिजनों ने पीटा

राजस्थान विश्वविद्यालय का छात्र गिरफ्तार: दिवाली की रात थार से बाइक सवार को मारी टक्कर, वीडियो हुआ था वायरल

दिवाली की खुशियों पर पटाखों का जख्म: जयपुर में 14 लोगों की आंखों की करनी पड़ी सर्जरी, 2 दिन में 150 से ज्यादा पहुंचे अस्पताल

जयपुर: नशे में धुत व्यक्ति ने युवती को कई थप्पड़ मारे, पत्नी से बोला- बंदूक लेकर आ, आज इन्हें मार डालूंगा

जयपुर के ज्वेलर्स शोरूम पर दिनदहाड़े करोड़ों की लूट! सिर्फ एक बदमाश चंद मिनटों में वारदात कर फरार, CCTV में कैद घटना