6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर में अकेली 70 साल की बुजुर्ग के साथ 25 साल के युवक ने की दरिंदगी, हालात बेहद गंभीर

घर में अकेली 70 साल की बुजुर्ग के साथ 25 साल के युवक ने की दरिंदगी, हालात बेहद गंभीर

2 min read
Google source verification
crime scene in jodhpur

Crime in Jodhpur, crime news of jodhpur, jodhpur police, criminal news, smack supply in jodhpur, jodhpur news, jodhpur news in hindi

जयपुर
अलवर के नौगांवा से सत्तर साल की बुजुर्ग महिला पर हमला करने और रेप के प्रयास का मामला सामने आया हैै। रेप का विरोध मरने पर महिला को इतनी बुरी तरह से पीटा गया कि कई घंटों तक तो होश ही नहीं आया। बाद में जब होश आया तो कुछ देर इलाज के बाद ही हालत गंभीर हो गई और बाद में महिला को अलवर से जयपुर रेफर कर दिया गया। फिलहाल बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

घर में अकेली थी वृद्धा
मामले की जांच कर रही नौगांवा पुलिस ने बताया कि सत्तर वर्षीय बुजुर्ग अपने घर से कुछ ही दूर अपने किसी रिश्तेदार के यहां गई थी। रात करीब नौ बजे बारिश होने लगी तो महिला अपने घर जाने के लिए रवाना हो गई। वह घर पर अकेली ही थी इसी दौरान पास ही रहने वाला युवक जोगेन्द्र सिंह वहां आ गया। उसने महिला से दरवाजा खुलवाया और उस पर टूट पड़ा।

विरोध दर्ज किया तो सिर पर दे मारा डंडा

जोगेन्द्र ने महिला से रेप करने की कोशिश की जब महिला ने विरोध दर्ज कराया तो पास ही पड़ा लकड़ी का डंडा उसने महिला के सिर पर दे मारा। महिला अचेत हो गई तो वह फरार हो गया। देर रात जब परिवार के लोग पहुंचे तो महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की हालत खराब देखकर अलवर के डॉक्टरों ने महिला को जयपुर एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया है। उधर जोगेन्द्र की तलाश में पुलिस नौगांवा और आसपास के इलाकों में छापे मार रही है। आसपास के लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है कि जोगेन्द्र ने शराब के नशे मे लोगों से मारपीट नहीं की हो। वह इससे पहले भी इसी महिला को अकेला पाकर दबोच चुका है। लेकिन उस समय भी लोगों ने जोगेन्द्र को दबोचना चाहा तो वह फरार हो गया था।