जयपुर

दूध की जली पुलिस, छाछ भी फूंक कर पी रही…पुलिस भर्ती परीक्षा में नकल पर नकेल का प्‍लान तैयार

भर्ती परीक्षा को पूरी तरह से नकल मुक्त बनाने के लिए एटीएस ने एक्शन प्लान तैयार किया है और इसी हिसाब से एटीएस आउटपुट भी जुटा रही है।
2 min read
• •
Updated: 10 Jul 2018, 12:48 PM IST
rajasthan police
दूध की जली पुलिस, छाछ भी फूंक कर पी रही...पुलिस भर्ती परीक्षा में नकल पर नकेल का प्‍लान तैयार

पुलिस मुख्यालय ने 34 पेज की गाइडलाइन जारी की
जयपुर

प्रदेश में अब तक की सबसे बड़ी पुलिस भर्ती परीक्षा होने जा रही है। इस सप्ताह के अंत में तेरह हजार से ज्यादा पदों पर पंद्रह लाख से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा देने वाले हैं। पुलिस मुख्यालय ने चौंंतीस पेज की गाइडलाइन जारी की है। इसे पुलिस वेबसाइट पर भी इसलिए डाला गया है, ताकि हर आवेदक उसे पढ़ सके और उसके आधार पर तैयारी कर परीक्षा केंद्र पर जा सके।
साथ ही आज से परमिशन लेटर भी मिलना शुरू हो चुका है। उधर भर्ती परीक्षा को पूरी तरह से नकल मुक्त बनाने के लिए एटीएस ने एक्शन प्लान तैयार किया है और इसी हिसाब से एटीएस आउटपुट भी जुटा रही है।

पांच राज्यों में दौरा किया है एटीएस ने
एटीएस अफसरों का कहना है कि पिछली बार पांच हजार पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा में दिल्ली की कंपनी ने सेंध लगाई थी और उसके बाद भर्ती परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी। अब भर्ती फिर से की जा रही है तो इस भर्ती से पहले दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी और एमपी के पुलिस अफसरों से एटीएस संपर्क में है। इन राज्यों के आईजी और पुलिस अधीक्षकों से बात कर उन लोगों के बारे में जानकारी ली गई है, जो भर्ती परीक्षाओं में नकल कराने में सक्रिय रहे हैं। ऐसे आठ से ज्यादा बदमाशों के बारे में एटीएस की टीमों को जानकारी भी मिली है। इनमें दिल्ली और हरियाणा के कुछ बड़े बदमाश शामिल हैं।

सर्विलांस पर फोन, शेखावटी क्षेत्र पर नजर
भर्ती से पहले एटीएस ने प्रदेश के भी कुछ बदमाशों को फोन सर्विलांस पर ले रखे हैं। करीब पंद्रह ऐसे बदमाश हैं, जो सात साल के दौरान हुई भर्ती परीक्षाओं में नकल को लेकर दखल दे चुके हैं। इनमें से कुछ तो जेल में हैं, बाकी फरार चल रहे हैं। इन बदमाशों के फोन सर्विलांस पर पुलिस ने लिए हैं। शेखावटी क्षेत्र के बड़े बदमाशों पर भी एटीएस की नजर है।

बड़ी कड़ी साबित हो रहे हैं बीट कांस्टेबल
एटीएस अफसरों का कहना है कि प्रदेश में चालीस हजार से भी ज्यादा बीट कांस्टेबल हैं, जो परीक्षा से पहले अहम रोल अदा कर रहे हैं। इन बीट कांस्टेबल से जानकारी उनके क्षेत्र के बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। प्रदेश भर से करीब दो सौ से भी ज्यादा संदिग्ध लोगों के बारे में एटीएस को जानकारी बीट कांस्टेबल से मिली है।

हर परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी
हर परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता के लिए सभी जिलों के एसपी से रिपोर्ट ली गई है। जहां व्यवस्थाएं नहीं हैं, वहां पर व्यवस्थाएं करने का जिम्मा एसपी को दिया गया है। स्ट्रॉन्ग रूम से पेपर निकालने तक और परीक्षा कराकर पेपर लौटाने तक परीक्षा केंद्र पर तैनात इनविजिलेटर को करीब तीस साइन करने होंगे। इनमें से एक भी साइन नहीं होने पर पेपर जमा नहीं हो सकेंगे।

Published on:
Also Read
View All
जयपुर में 3 बच्चों के पिता मौलाना पर 18 साल की छात्रा का ब्रेनवॉश कर निकाह करने का आरोप, कोर्ट में परिजनों ने पीटा

राजस्थान विश्वविद्यालय का छात्र गिरफ्तार: दिवाली की रात थार से बाइक सवार को मारी टक्कर, वीडियो हुआ था वायरल

दिवाली की खुशियों पर पटाखों का जख्म: जयपुर में 14 लोगों की आंखों की करनी पड़ी सर्जरी, 2 दिन में 150 से ज्यादा पहुंचे अस्पताल

जयपुर: नशे में धुत व्यक्ति ने युवती को कई थप्पड़ मारे, पत्नी से बोला- बंदूक लेकर आ, आज इन्हें मार डालूंगा

जयपुर के ज्वेलर्स शोरूम पर दिनदहाड़े करोड़ों की लूट! सिर्फ एक बदमाश चंद मिनटों में वारदात कर फरार, CCTV में कैद घटना