10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी पुलिस में भर्ती के लिए दौड़ लगा रहा था युवक, तभी हुआ कुछ ऐसा कि मच गया कोहराम

एक परिवार का लडका दौड़ में क्या शामिल हुआ, उसकी जिंदगी की वह आखरी दौड हो गई। भीषण गर्मी में वह दौड लगाकर हाफने लगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 8 Jul 2018, 6:05 PM IST

run

यूपी पुलिस में भर्ती के लिए दौड़ लगा रहा था युवक, तभी हुआ कुछ ऐसा कि मच गया कोहराम

बागपत। बागपत के एक परिवार का लडका दौड़ में क्या शामिल हुआ, उसकी जिंदगी की वह आखरी दौड हो गई। भीषण गर्मी में वह दौड लगाकर हाफने लगा। जिसके बाद उसकी सांसे उसका साथ छोड गई और युवक ने दम तौड दिया। युवक की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें : पीएम से पहले सौ गाड़ियों का काफिला लेकर इस जिले में पहुंचे सीएम योगी, जानिए क्यों

दरअसल, सारा मामला अलीगढ़ में चल रही दरौगा भर्ती दौड का है। जिसमें बागपत का एक लाल भी अपनी किस्मत आजमाने के लिए गया हुआ था। लेकिन उसकी किस्मत ने उसका साथ उस वक्त छोड जब वह दौड़ लगा रहा था। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी व दारोगा भर्ती की दौड़ परीक्षा के चौथे व अंतिम दिन शनिवार को एक के बाद एक 16 अभ्यार्थी बेहोश हो गए थे।

यह भी पढ़ें : मैंगो पार्टी में मेहमानों की भीड़ से भाजपा के फायरब्रांड विधायक संगीत सोम हुए खुश, अगले लोक सभा चुनाव पर दिया बड़ा बयान

आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन युवक अस्पताल तक भी नहीं जा पाया और बागपत के थाना रमाला क्षेत्र के गांव कंडेरा के अंकुर अहलावत उर्फ अंकित (26) की मौत हो गई। जबकि अन्य सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। बताया जा रहा है कि अंकुर मेरठ की छठवीं बटालियन पीएसी में सिपाही था। वह दारोगा भर्ती में हिस्सा लेने आया था। उसके किसान पिता रामवीर सिंह की चार साल पहले ही मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें : मायावती का ड्रीम प्रोजेक्ट रही यह यूनिवर्सिटी बनेंगी भारतीय संस्कृति के प्रसार का माध्यम

परिवार में वह इकलौता बेटा था। वहीं पिता की मौत के बाद वह अपनी मां व बहन का सहारा था। परिवार को युवक की मौत से गहरा सदमा लगा है। गांव में भी गम का माहौल है। बेहोश होने वाले अभ्यर्थियों में बागपत के ही अमीनगर सराय से कुएब अहमद पुत्र अब्दुल अहमद भी शामिल था।