जयपुर

राजस्थान में जल्द हो सकती हैं राजनीतिक नियुक्तियां, मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर भी अटकलें

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच करीब 15-20 मिनट तक बातचीत हुई। बैठक में प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों, बोर्ड-निगमों और आयोगों में रिक्त पदों को भरने के मुद्दे पर चर्चा हुई।
2 min read
• •
Updated: 19 Nov 2026, 11:47 AM IST
bhajan lal amit shah
Photo- FB/BhajanLalBJP

जयपुर/नई दिल्ली। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 15-20 मिनट तक बातचीत हुई। सूत्रों के अनुसार, इस मुलाकात में राजस्थान की राजनीतिक और संगठनात्मक स्थिति के साथ प्रदेश सरकार के आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई।

बैठक में प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों, बोर्ड-निगमों और आयोगों में रिक्त पदों को भरने के मुद्दे पर चर्चा हुई। इसके अलावा पंचायत चुनाव के नतीजों की स्थिति को लेकर भी चर्चा हुई। गौरतलब है कि राजस्थान में लम्बे समय से मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। राज्य में मंत्रियों के छह पद रिक्त हैं।

Photo- FB/BhajanLalBJP

बैठक में राज्य सरकार के तीन साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों और सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।

Photo- FB/BhajanLalBJP

जलशक्ति मंत्री से जल प्रबंधन पर चर्चा


मुख्यमंत्री ने इससे पहले केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश में जल प्रबंधन, पेयजल उपलब्धता और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री शर्मा ने कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पहुंचकर उनकी माता काशी बाई के निधन पर शोक व्यक्त किया।