Politics in Cricket: राजस्थान में क्रिकेट संघों में नेताओं की एंट्री तो बहुत पहले से ही चली आ रही थी। अब पिछले कुछ सालों से नेता पुत्रों का दखल बढ़ता जा रहा है। क्रिकेट में जिस तरह से नेता पुत्रों की एंट्री होती जा रही है, उसने पुराने सारे रेकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

आरसीए एडहॉक कमेटी का संयोजक इस बार भाजपा विधायक जसवंत सिंह यादव के पुत्र मोहित यादव को बनाया गया है। मोहित यादव 2018 में बहरोड़ विधानसभा सीट से भाजपा के सिम्बल पर चुनाव भी लड़ चुके हैं, लेकिन उस समय उनको सफलता नहीं मिली।
राजस्थान में पिछले कुछ समय से प्रदेश में जिसकी सरकार बनी है, उस पार्टी का कब्जा राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन पर होता जा रहा है। कांग्रेस की सरकार में कांग्रेस नेता और भाजपा की सरकार में भाजपा नेता आरसीए और जिला क्रिकेट संघों में एंट्री लेने लगे हैं। अलवर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मोहित यादव को जिस तरह से आरसीए एडहॉक कमेटी का संयोजक बनाया गया है। उसके बाद एक बार फिर क्रिकेट में राजनीतिक दखल बढ़ने को लेकर बहस छिड़ गई है।
मोहित यादव के नेतृत्व में बनाई गई एडहॉक कमेटी राजनीति सदस्यों का लॉन्च पैड है। इस समिति में पांच नाम सीधे तौर पर राजनीतिक घरानों से ताल्लुक रखते हैं। मोहित यादव भाजपा विधायक जसवंत यादव के बेटे हैं। कमेटी सदस्य धनंजय सिंह खींवसर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के पुत्र हैं।
अरिष्ठ सिंघवी वरिष्ठ नेता चंद्रराज सिंघवी के पोते हैं। आशीष तिवाड़ी भाजपा सांसद घनश्याम तिवाड़ी के पुत्र हैं। एक अन्य सदस्य अर्जुन बेनीवाल हनुमानगढ़ विधायक संजीव बेनीवाल के पुत्र हैं।