जयपुर

जयपुर में जामा मस्जिद के बाहर देर रात बवाल, भारी पुलिस बल तैनात; MLA बालमुकुंदाचार्य के खिलाफ केस दर्ज

Poster Controversy In Jaipur: कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले से देशभर में पनपे आक्रोश के बीच शुक्रवार देर रात जयपुर के जौहरी बाजार स्थित जामा मस्जिद के बाहर पोस्टर लगाने पर बवाल हो गया।
3 min read
• •
Updated: 26 Apr 2025, 1:31 PM IST
poster-Controversy

Poster Controversy In Jaipur: जयपुर। कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले से देशभर में पनपे आक्रोश के बीच शुक्रवार देर रात जयपुर के जौहरी बाजार स्थित जामा मस्जिद के बाहर पोस्टर लगाने पर बवाल हो गया। घटना के बाद समुदाय विशेष के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए। विरोध कर रहे लोगों ने हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाया। देर रात तनाव के हालात के बीच बालमुकुंदाचार्य के खिलाफ जामा मस्जिद कमेटी की तरफ से माणकचौक थाने में एफआइआर दर्ज कराई गई है।

आधी रात बाद मस्जिद से एफआइआर दर्ज होने की घोषणा किए जाने के बाद लोग घरों को लौट गए। घटनाक्रम के अनुसार सर्व समाज की ओर से बड़ी चौपड़ पर आक्रोश सभा के बाद देर रात विधायक बालमुकुंदाचार्य ने जामा मस्जिद, फुटपाथ बड़ी चौपड़, रामगंज बाजार सहित सभी सुलभ शोचालय अन्य जगहों पर पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुदाबाद के स्टीकर लगाए।

लोग हटने को तैयार नहीं थे

मस्जिद से बार-बार घर जाने की अपील की जा रही थी, लेकिन लोग वहां से हटने को तैयार नहीं थे। लोगों का कहना है कि अगर शनिवार तक बालमुकुंदाचार्य की गिरफ्तारी नहीं हुई तो दोपहर की नमाज यहीं पढ़ेंगे।

देर रात तनाव की स्थिति… भारी पुलिस बल तैनात

बड़ी चौपड़ पर सभा के बाद बालमुकुंदाचार्य रात करीब 8.30 बजे समर्थकों के साथ जामा मस्जिद के बाहर पहुंचे। उनके हाथ में पकिस्तान विरोधी पोस्टर थे। समुदाय विशेष के लोगों ने उन पर पोस्टरों पर जूते मारने, मस्जिद में घुसने और जूते नहीं उतारने का आरोप लगाया। पोस्टर चस्पा करने के बाद बालमुकुंदाचार्य यहां से चले गए। इसके बाद लोग इकट्ठे हो गए और बालमुकुंदाचार्य को गिरफ्तार करने की मांग की सूचना पर डीसीपी राशि डोगरा सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त जाब्ता मंगाया गया।

विधायक रफीक खान और अमीन खान पहुंचे कमिश्नरेट

उधर, विधायक रफीक खान और अमीन खान सहित कई लोग कमिश्नरेट पहुंचे। जामा मस्जिद के बाहर भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान मस्जिद से अपील की गई कि हमारी एफआईआर दर्ज हो गई है, इसलिए सभी लोग घर चले जाएं। लोग बालमुकुंदाचार्य को शनिवार दोपहर तक गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से पुलिस ने एक तरफ का रास्ता बंद कर दिया। मामले को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया गया। एकत्रित हुए लोगों का आरोप था कि पोस्टर पर लिखा था कि ‘कौन कहता है आतंक का मजहब नहीं होता।’ इस पर एक दाढ़ी वाला व्यक्ति बना हुआ था।

भावनाएं आहत नहीं

पकिस्तान मुर्दाबाद आतंकवाद मुर्दाबार के स्टीकर बड़ी चौपड़ गणेश मंदिर, रामगंज चौराहे, जामा मस्जिद फुटपाथ और सुलभ शौचालय के बाहर लगाए हैं। किसी की धार्मिक भावनाएं आहत नहीं की है। जिस किसी को पाकिस्तान से नफरत है वो स्टीकर पर चप्पल रखकर जा सकता है और किसी को मोहब्बत है तो स्टीकर हटा सकता है।
-बालमुकुंदाचार्य, विधायक

इनका कहना है

सभी से शांति बरकरार रखने का आहृवान किया है। एक दूसरे को नुकसान पहुंचाने का कोई कार्य नहीं करें। देश की एकता के लिए साथ रहें। इसे समझने की जरूरत है। सब पाकिस्तान के खिलाफ है। हमारा देश भारत है और हमेशा रहेगा।
-खालिद उस्मानी, चीफ काजी


यह भी पढ़ें

Updated on:
26 Apr 2025, 1:31 PM IST
Published on: