
Barmer News: बाड़मेर। शॉर्ट टर्म वीजा पर भारत आए पाकिस्तानी नागरिकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भारत में केवल लॉन्ग टर्म वीजा (एलटीवी) पर निवासरत पाक नागरिकों को ही रुकने की अनुमति दी गई है। इसके अतिरिक्त अन्य सभी वीजा पर आए नागरिकों को 29 अप्रेल तक अटारी बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान लौटना होगा।
मेडिकल वीजा धारकों को 29 अप्रेल तक का समय दिया गया है, जबकि अन्य वीजा पर आए नागरिकों को 27 अप्रेल तक देश छोड़ना अनिवार्य कर दिया गया है। इस संबंध में राज्य सरकार ने भी गाइडलाइन जारी की है और पुलिस प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
शॉर्ट टर्म वीजा पर भारत आए लोगों में असमंजस और चिंता की स्थिति है। बाड़मेर में वर्तमान में शॉर्ट टर्म वीजा पर लगभग 30 पाक नागरिक निवासरत हैं, जिन्हें तय समय सीमा में अटारी बॉर्डर के माध्यम से पाकिस्तान लौटना होगा।
यह भी पढ़ें: पहलगाम अटैक के बाद आपत्तिजनक पोस्ट, मच गया हड़कंप
बाड़मेर पुलिस और इंटेलिजेंस एजेंसियों ने इनपुट एकत्र करना शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक नरेंद्रसिंह मीना ने बताया कि एलटीवी को छोड़कर अन्य किसी भी वीजा पर भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को 27 अप्रैल तक देश छोड़ने के निर्देश जारी किए गए हैं, जबकि मेडिकल वीजा पर आए लोगों के लिए अंतिम तिथि 29 अप्रैल निर्धारित की गई है।
Updated on:
26 Apr 2025, 7:08 AM IST
Published on:
26 Apr 2025, 7:08 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.