जयपुर

Patrika Edufest: एजुफेस्ट के पोस्टर का विमोचन, पत्रिका और महात्मा ज्योतिराव फुले यूनिवर्सिटी की ओर से 24 से 26 अप्रेल तक होगा आयोजन

24 से 26 अप्रेल तक फेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को महात्मा ज्योतिबा फुले यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन निर्मल पंवार ने एजुफेस्ट के पोस्टर का विमोचन किया।

2 min read
Apr 21, 2026
Edufest
फोटो: पत्रिका

24th-26th April Patrika Edu Fest 2026: 12वीं पास कर चुके छात्रों को अब भविष्य की चिंता करने की जरूरत नहीं। राजस्थान पत्रिका और महात्मा ज्योतिराव फुले यूनिवर्सिटी की ओर से राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआइसी) में एजुफेस्ट 2026 में छात्रों की हर शंका का समाधान होगा।

24 से 26 अप्रेल तक फेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को महात्मा ज्योतिबा फुले यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन निर्मल पंवार ने एजुफेस्ट के पोस्टर का विमोचन किया।

फोटो: पत्रिका

फेयर में देश की नामी यूनिवर्सिटी और शैक्षणिक संस्थान हिस्सा लेंगे। इसके अलावा कॅरियर एक्सपर्ट और काउंसलर्स की ओर से काउंसलिंग की जाएगी। इंटरनेशनल एजुकेशन लोन और वीजा गाइडेंस के साथ देश के प्रसिद्ध स्पीकर्स की ओर से कॅरियर सेमिनार आयोजित की जाएंगी। सुबह 11 से रात आठ बजे तक एजुफेस्ट का आयोजन होगा।

छात्रों को आधार कार्ड और मार्कशीट लानी होगी

एजुफेस्ट में साइकोमेट्रिक टेस्ट का आयोजन एमजेआरपी यूनिवर्सिटी की ओर किया जाएगा। हाल ही 12वीं परीक्षा परिणाम में 70 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को फेस्ट में सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। इसके लिए छात्रों को आधार कार्ड और मार्कशीट लानी होगी।

ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन

एजुफेस्ट की अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9928015903 और 9828473938 पर संपर्क कर सकते हैं। क्यूआर कोड को स्कैन करके रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इस फेस्ट के मुख्य प्रायोजक महात्मा ज्योतिराव फुले यूनिवर्सिटी हैं। एजुफेस्ट पॉवर्ड बाय विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी होगी।

फेस्ट में को-स्पॉन्सर बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेज, प्रताप यूनिवर्सिटी, ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी, स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी होंगे। एसोसिएट स्पॉन्सर आनंद इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी, पूर्णिमा ग्रुप, मणिपाल यूनिवर्सिटी होंगे। इवेंट मैनेज बाय आइएफएफपीएल है।

Published on:
21 Apr 2026 11:27 am