जयपुर

जयपुर में बच्चे के जन्म के बाद प्रसूता की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने का आरोप, अस्पताल के बाहर हो रहा विरोध प्रदर्शन

प्रसव के दौरान तबीयत बिगड़ने से प्रसूता की मौत हो गई। जिसके बाद आक्रोशित परिजनों की ओर से अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
less than 1 minute read
Sep 07, 2025
PATRIKA PHOTO
PATRIKA PHOTO

जयपुर। प्रसव के दौरान तबीयत बिगड़ने से प्रसूता की मौत हो गई। जिसके बाद आक्रोशित परिजनों की ओर से अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। परिजनों का कहना है कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण प्रसूता की मौत हुई है। मामला भांकरोटा स्थित निजी अस्पताल का है। मौके पर पुलिस अधिकारियों की ओर से परिजनों से समझाइस की जा रहीं है। लेकिन परिजनों की ओर से अस्पताल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और आरोपी डॉक्टरों को गिरफ्तार करने की बात कहीं जा रहीं है। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।

परिजनों ने बताया कि 26 वर्षीय मोनिका की मौत हुई है। इससे पहले शनिवार सुबह करीब 9 बजे मोनिका का प्रसव हुआ। इस दौरान एक बच्चे को जन्म दिया गया। जो स्वस्थ है और अस्पताल में भर्ती है। जन्म देने के बाद प्रसूता के ब्लेडिंग शुरू हो गई। इसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ती चली गई।

परिजनों ने आरोप लगाया कि ब्लेडिंग होने पर डॉक्टरों ने उसे गंभीरता से नहीं लिया और करीब दस घंटे तक इलाज के नाम पर औपचारिकता निभाते रहें। इसके बाद शाम करीब छह बजे अस्पताल प्रशासन ने दूसरे अस्पताल में रैफर कर दिया। इसके बाद परिजन भांकरोटा से मानसरोवर में दूसरे अस्पताल में प्रसूता को गंभीर हालत में लेकर पहुंचे।

जहां रात करीब 9 बजे प्रसूता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों की और से हंगामा किया गया। मृतका के शव को जयपुरिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। वहीं परिजनों की ओर से भांकरोटा में निजी अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

Updated on:
07 Sept 2025 11:03 am
Published on:
07 Sept 2025 11:03 am
Also Read
View All
Jaipur Land Dispute: जमवारामगढ़ में जमीनी विवाद की वजह से चले लाठी-डंडे, खेत में बुआई को लेकर शुरू हुआ था विवाद

Jaipur में अनूठी पहल: प्लॉट मालिक ने नहीं काटा पीपल का पेड़, 15 फीट ऊंचे पेड़ को जड़ समेत लगाया नई जगह

Jaipur: इलाज के लिए बाहर गया था परिवार, पीछे से फ्लैट पर किया कब्जा, किराए पर भी चढ़ाया, बजाज नगर थाना में शिकायत दर्ज

CCTV : राजस्थान पुलिस के ‘गढ़’ के सामने ज्वेलर्स शोरूम लूट की कोशिश, मुस्तैद गार्ड्स और सायरन से उलटे पांव भागे बदमाश

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद जेडीए का एक्शन, अवैध रिजॉर्ट-रेस्टोरेंट समेत कई प्रतिष्ठानों को नोटिस, अब सीलिंग-ध्वस्तीकरण की तैयारी