जयपुर

राजस्थान को एक साथ मिली ट्रिपल खुशखबरी, देर रात राष्ट्रपति भवन से जारी हुए आदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान को एक साथ ट्रिपल बड़ी खुशखबरी दी है। यह आदेश शनिवार को देर रात राष्ट्रपति भवन से जारी हुआ।

2 min read
Jul 28, 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार देर रात राजस्थान को ट्रिपल बड़ी खुशखबरी दी है। जिसमें राष्ट्रपति ने राजस्थान के नये राज्यपाल के रूप में महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरिभाऊ किसानराव बागड़े को नियुक्त किया। वहीं राजस्थान के भाजपा नेता ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

साथ ही राष्ट्रपति ने असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को असम से बदलकर पंजाब ट्रांसफर कर दिया है। इससे पहले पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित थे। उनकी जगह पर अब गुलाब चंद कटारिया को नियुक्ति दी गई है।

कौन है ओम माथुर..?

राजस्थान राजनीति के पुराने और मझे हुए राजनेता ओम प्रकाश माथुर है। वे पीएम मोदी के करीबी और साथी रह चुके हैं। गुजरात में जब पीएम मोदी मुख्यमंत्री थे। तब उन्होंने ओम माथुर के साथ काम किया था। वे राजस्थान से राज्यसभा के सांसद रहे। इससे पहले माथुर राजस्थान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष कमान संभाल चुके है। वहीं उन्हें राज्यसभा सांसद रहते छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया था। इसके पहले वे गुजरात व महाराष्ट्र के प्रभारी रह चुके थे।

कौन है राजस्थान के नए राज्यपाल?

राजस्थान के नए राज्यपाल हरिभाऊ किसानराव बागड़े महाराष्ट्र विधानसभा के 2014 से लेकर 2019 तक अध्यक्ष रह चुके हैं। बागड़े महाराष्ट्र की विभिन्न सरकारों में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री, होर्टीकल्चर, रोजगार गारंटी मंत्री भी रह चुके हैं। 1985 में पहली बार विधायक चुने गए थे। भाजपा नेता रहे बागड़े औरंगाबाद जिले के रहने वाले हैं।

ये भी बने राज्यपाल

  • जिष्नू देव वर्मा- तेलंगाना
  • संतोष कुमार गंगवार- झारखंड
  • सी एच विजयशंकर- मेघालय
  • सी पी राधाकृष्णन- महाराष्ट्र
  • लक्ष्मण प्रसाद आचार्य- असम, (मणिपुर का अतिरिक्त चार्ज)

इन दो राज्यों के बदले राज्यपाल

देर रात राष्ट्रपति भवन से जारी आदेश के अनुसार रमन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने इस्तीफा देने के बाद राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर गुलाब चंद कटारिया का स्थानान्तरण किया। नए राज्यपालों की नियुक्ति की तिथि उनके पदभार ग्रहण करने वाले दिन से मानी जाएगी।

Updated on:
28 Jul 2024 10:19 am
Published on:
28 Jul 2024 10:13 am
Also Read
View All

अगली खबर