जयपुर

Droupadi Murmu : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज आएंगी जयपुर, इस कार्यक्रम में लेंगी हिस्सा

Droupadi Murmu : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर दोपहर 1.40 बजे जयपुर पहुंचेंगी। इस कार्यक्रम लेंगी हिस्सा।

less than 1 minute read
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु। फाइल फोटो - ANI

Droupadi Murmu : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर जयपुर पहुंचेंगी। वे यहां रामानंद मिशन की ओर से नींदड़ में जगदगुरु स्वामी रामभद्राचार्य के सान्निध्य में आयोजित रामकथा व 1008 कुंडीय हनुमत महायज्ञ के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दोपहर 1.40 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी, जहां से रामानंद मिशन की ओर से आयोजित रामकथा व 1008 कुंडीय हनुमान महायज्ञ में पहुंचेंगी। स्वामी रामभद्राचार्य के 77वें जन्मदिवस समारोह के अंतर्गत शुक्रवार को कई कार्यक्रम होंगे, जिनमें प्रमुख संत महात्माओं की मौजूदगी रहेगी। राष्ट्रपति शुक्रवार को ही जयपुर से विशेष विमान से दिल्ली रवाना हो जाएंगी।

ये भी पढ़ें

SIR Update : SIR पर चुनाव आयोग का नया अपडेट, राजस्थान के वोटरों को मिली बड़ी राहत

मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का यह दौरा संक्षिप्त पर बेहद महत्वपूर्ण है। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोपहर 1.40 बजे जयपुर पहुंचेंगी। एयरपोर्ट से वे सीधे नींदड़ में रामभद्राचार्य से मुलाकात करेंगी और कथा में शिरकत करेंगी। शाम करीब 5 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का जयपुर से वापस दिल्ली लौटने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

'नो-फ्लाई जोन' और ट्रैफिक डायवर्जन लागू

जयपुर का नींदड़ इलाका इन दिनों पूरी तरह राममय हो चुका है। राष्ट्रपति के आगमन की सूचना के बाद श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। प्रशासन ने इस 'वीवीआईपी' मूवमेंट को देखते हुए 'नो-फ्लाई जोन' और ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है।

राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी
: https://bit.ly/4bg81fl

ये भी पढ़ें

Jaipur Real Estate : जयपुर में रियल एस्टेट में नया ट्रेंड, शहर के बाहर खरीद रहे फार्महाउस और बड़े प्लॉट्स, जानें क्यों?

Updated on:
16 Jan 2026 12:18 pm
Published on:
16 Jan 2026 10:29 am
Also Read
View All

अगली खबर