जयपुर

देश में ‘पद्मावत‘ फिल्म को किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे रिलीज: प्रवीण तोगड़िया

विश्व हिंदू परिषद (VHP) के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने फिल्म पद्मावत फिल्म को रिलीज नहीं होने देने की चेतावनी दी है।

2 min read
Jan 22, 2018
praveen togadia
praveen togadia

जयपुर। 'पद्मावत' फिल्म को लेकर अभी भी महासंग्रास जारी है। फिल्म की रिलीजिंग को लेकर हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने ये साफ कर दिया था कि फिल्म 25 जनवरी को देशभर में एक साथ रिलीज कराई जाए, लेकिन राजस्थान और मध्यप्रदेश की सरकारें अभी भी फिल्म के खिलाफ हैं।

इस बीच विश्व हिंदू परिषद (VHP) के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने फिल्म पद्मावत फिल्म को रिलीज नहीं होने देने की चेतावनी दी है। तोगड़िया ने सोमवार को अहमदाबाद जाते समय एयरपोर्ट पर कहा कि किसी भी कीमत पर हम देश में फिल्म को रिलीज नहीं होने देेंगे। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के देशभर के कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से सड़कों पर उतरेंगे।


यह सभी जाति के स्वाभिवान का प्रश्न है
उन्होंने ने कहा कि यह प्रश्न सिर्फ राजपूतों का नहीं, यह सभी जाति के हिंदुओं के स्वाभिमान का प्रश्न है क्योंकि जौहर में सभी जातियों की महिलाओं ने बलिदान दिया था।


उन्होंने कहा कि जिस तरह जलिकट्टू पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक के आदेश दिए थे उस पर केंद्र सरकार ने हिंदुओं के स्वाभिमान के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ अध्यादेश पास किया था।

अगर ऐसा नहीं होेगा तो लगाएंगे जनता कर्फ्यू
ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मेरी मांग है कि केंद्र सरकार पद्मावत फिल्म के रिलीज संबंधी सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ अध्यादेश निकालकर हिंदुओं के स्वाभिमान की रक्षा करें। अगर ऐसा नहीं होेगा तो 25 तारीख को हम देशभर के सिनेमाघरों के बाहर जनता कर्फ्यू लगाएंगे।

गौरतलब है कि देशभर में 'पद्मावत' 25 जनवरी को रिलीज होनी है। इससे पहले करणी सेना ने भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर नाराजगी जाहिर की है। करणी सेना का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी थियेटर मालिक हमसे पूछकर ही फिल्म को रिलीज करें। वहीं सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी देशभर में 'पद्मावत' का विरोध किया जा रहा है।

Updated on:
22 Jan 2018 08:43 pm
Published on:
22 Jan 2018 03:39 pm