जयपुर

Public Ka Panna: सवाल आपका होगा… जवाब अब सिस्टम को देना होगा

जयपुर शहर में गड्ढा हो तो सड़क को दोष दें या व्यवस्था को? सफाई गायब हो तो कूड़े से पूछें या जिम्मेदारों से? सरकारी दफ्तर में फाइल महीनों अटकी हो तो इंतजार करते रहें या सवाल पूछें? अब इन सवालों के जवाब खोजने की जिम्मेदारी सिर्फ आपकी नहीं।
less than 1 minute read
Sep 10, 2026
Public Ka Panna
सड़क टूटी तो आवाज उठेगी, सफाई बिगड़ी तो खबर बनेगी, अब शहर चुप नहीं बैठेगा। फोटो: पत्रिका

Jaipur News: जयपुर शहर में गड्ढा हो तो सड़क को दोष दें या व्यवस्था को? सफाई गायब हो तो कूड़े से पूछें या जिम्मेदारों से? सरकारी दफ्तर में फाइल महीनों अटकी हो तो इंतजार करते रहें या सवाल पूछें? अब इन सवालों के जवाब खोजने की जिम्मेदारी सिर्फ आपकी नहीं। जयपुर पत्रिका आपके साथ है। आपके मोहल्ले की समस्या, बाजार की अव्यवस्था, ट्रैफिक की परेशानी, पानी-बिजली का संकट या अस्पताल की कमी-हमें बताइए।

फोटो, वीडियो या जरूरी दस्तावेज भेजिए। आपकी सूचना खबर बनेगी, जिम्मेदारों तक पहुंचेगी। अब चुप रहने की जरूरत नहीं। आपकी एक सूचना कई लोगों की आवाज बन सकती है। आपका फोटो, वीडियो या जरूरी दस्तावेज किसी समस्या को सामने लाने में मदद कर सकता है।

हम आपकी बात को सिर्फ प्रकाशित करने तक सीमित नहीं रखेंगे, जिम्मेदार विभाग और संबंधित लोगों तक भी पहुंचाएंगे। हर सप्ताह राजस्थान पत्रिका में पब्लिक का पन्ना आपकी बात के नाम होगा।

Public Ka Panna