जयपुर

Loksabha Election 2024 : चूरू से टिकट कटने के बाद राहुल कस्वां का आया पहला रिएक्शन, बोले- ‘सभी संयम रखे…’

Rahul Kaswan's first reaction : राजस्थान में भाजपा ने लोकसभा की 25 सीटों में से 15 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। चूरू से वर्तमान सांसद राहुल कस्वां का टिकट काटकर देवेंद्र झाझड़िया को दे दिया गया है। जिसके बाद अब राहुल कस्वां का पहला रिएक्शन सामने आया है।
2 min read
Mar 03, 2024
rahul_kaswan_churu.jpg

Rahul Kaswan's first reaction : राजस्थान में भाजपा ने लोकसभा की 25 सीटों में से 15 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने प्रदेश में कई नये चेहरों को जगह दी है तो 5 पुराने चेहरों के टिकट भी काटे है। इसी कड़ी में चूरू से वर्तमान सांसद राहुल कस्वां का टिकट काटकर देवेंद्र झाझड़िया को दे दिया गया है। जिसके बाद अब राहुल कस्वां का पहला रिएक्शन सामने आया है।

चूरू से वर्तमान सांसद राहुल कस्वां ने एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 'राम-राम मेरे चूरू लोकसभा परिवार! लेकर विश्वास-पाकर आपका साथ, देकर हर संकट को मात, ध्येय मार्ग पर बढ़ते जाएंगे, उत्थानों के शिखर चढ़ते जाएंगे।

उन्होंने आगे लिखा कि 'आप सभी संयम रखें। आगामी कुछ दिन बाद आपके बीच उपस्थित रहूंगा, जिसकी सूचना आपको दे दी जाएगी।'

इससे पहले चुरू से टिकट गंवाने के बाद कांग्रेस से राहुल कस्वां को टिकट ऑफर किया है। बीकानेर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विशनारान सियाग ने एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर लिखा कि 'अगर राहुल कस्वां कांग्रेस से चुनाव लड़े तो जीत 100% पक्की।' जिसके बाद कस्वां के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर कयास लगाए जा रहे है।


भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट में राजस्थान के पांच वर्तमान सांसदों के टिकट काट दिए है। इनमें बांसवाड़ा (एसटी) कनकमल कटारा, भरतपुर (एससी) से रंजीता कोली, चूरू से राहुल कस्वां, जालोर-सिरोही से देवजी पटेल और उदयपुर (एसटी) रिजर्व सीट से अर्जुनलाल मीणा का टिकट काट दिया गया।

Published on:
03 Mar 2024 02:05 pm