जब राहुल गांधी खुली जीप में निकले तो उनकी झलक पाने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई। सड़क और पुलों पर भीड़ देख उत्साहित राहुल ने जनता को हाथ हिलाकर अभिवादन किया। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और प्रभारी रंधावा के अलावा जिले व प्रदेश के तमाम नेता मौजूद थे।